{"_id":"679a85a822f830e83d00bb55","slug":"two-brothers-died-in-road-accident-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121780-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: सड़क हादसे में दो भाइयों की मौत
विज्ञापन
औराई। औराई कोतवाली क्षेत्र के कैयरमऊ गांव के पास बुधवार को चलती बाइक पर सेल्फी लेने के चक्कर में दो चचेरे भाइयों की जान चली गई। महराजगंज बाजार से अपने घर मेघिपुर खलिया लौट बाइक सवार युवक सेल्फी लेने लगे। इस कारण बाइक अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई।
औराई थाना क्षेत्र के मेघिपुर खलिया गांव निवासी सोनू (22) पुत्र दिनेश कुमार और अंकित (18) पुत्र रमेश कुमार चचेरे भाई थे। दोनों सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते थे।
कुछ दिनों पहले दोनों छुट्टी लेकर घर आए थे। बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों महाराजगंज बाजार आए थे। यहां से घर लौटते समय वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की सर्विस लेन पर कैयर मऊ के पास चलती बाइक पर दोनों सेल्फी लेने लगे। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और नाले में गिर गई। इस हादसे में सोनू की मौके पर मौत हो गई और अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने लोगों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं, दोनों युवकी की मौत की सूचना से उनके परिवार में कोहराम मच गया। सोनू परिवार का इकलौता लड़का था। उससे छोटी उसकी दो बहनें हैं। वहीं, अंकित भी परिवार में बड़ा था। उसका एक छोटा भाई और दो बहने हैं। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं।