{"_id":"679a204ab3b3670778075157","slug":"two-brothers-die-accident-in-bhadohi-bike-fell-into-drain-one-died-after-other-chaos-ensued-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में दो भाइयों की मौत : अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बाइक, एक के बाद दूसरे की भी थम गईं सांसें; कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में दो भाइयों की मौत : अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बाइक, एक के बाद दूसरे की भी थम गईं सांसें; कोहराम
Wed, 29 Jan 2025 06:05 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Wed, 29 Jan 2025 06:05 PM IST
सार
हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक के बाद दूसरे युवक की भी माैत हो गई। दोनों के घर की हालत ठीक नहीं है। दोनों की कमाई से ही इनका परिवार चलता था।
विज्ञापन
सोनू और अंकित की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
UP Accident : औराई कोतवाली के कैयरपुर गांव के पास सर्विसलेन पर अनियंत्रित होकर नाले में गिरी बाइक से दो चचेरे भाईयों की मौत हो गई। दोनों महराजगंज बाजार से घर लौट रहे थे। अचानक मोड़ पड़ने से उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई।
विज्ञापन
औराई थाना क्षेत्र के मेघिपुर खलिया गांव निवासी सोनू (22) पुत्र दिनेश कुमार और अंकित (18) पुत्र रमेश एक ही परिवार के चचेरे भाई थे। दोनों सूरत की एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करते हैं। इन दिनों छुट्टी लेकर घर आए हुए हैं।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बुधवार को दोनों किसी काम से महाराजगंज बाजार आए हुए थे, यहां जहां से लौट रहे थे। दोनों अपने गांव जाने वाले रास्ते के पास पहुंचे ही थे कि वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के सर्विसलेन पर कैयरमऊ के पास मोड़ पर उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और नाले में चली गई।
विज्ञापन
इस हादसे में सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, अंकित को आनन-फानन चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। वह अपने माता-पिता का इकलौता लकड़ा था। उससे छोटी उसकी दो बहनें है। वंही अंकित भी परिवार में बड़ा था। उसके पीछे एक भाई और दो बहन है।
बताया जा रहा है कि दोनों परिवार की माली हालत ठीक नहीं है। दोनों परिवार की आजीविका चलाते थे। वहीं, इनके पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। मृतक सोनू व अंकित के एक-एक बहनों की शादी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।