फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two bike riders injured in separate accidents admitted to hospital

Bhadohi News: अलग-अलग दुर्घटना में दो बाइक सवार घायल, अस्पताल में भर्ती कराया गया

Wed, 23 Apr 2025 07:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Wed, 23 Apr 2025 07:38 PM IST
सार

दो अलग-अलग दुर्घटनाओं में बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
 

विज्ञापन
Two bike riders injured in separate accidents admitted to hospital
एक्सीडेंट सांकेतिक फोटो

विस्तार

मोढ़ में पशु को बचाने में गिरा बाइक सवार घायल

विज्ञापन

कस्तुरीपुर गोपपुर मार्ग पर मंगुरा मोड़ के पास बुधवार को अनयिंत्रित होने से एक बाइक सवार व्यक्ति घायल हो गया। बाइक सवार जयचंद बिंद (38) गोपपुर की तरफ से आ रहे थे। अचानक से नील गाय रोड पार करने लगी। जिसे देख जयचंद ने ब्रेक लगाया और उनकी बाइक फिसल गई। जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है।


कौलापुर में अनियंत्रित होकर गिरे बाइक सवार को वाहन में मारी टक्कर, गंभीर
गोपीगंज कोतवाली के कौलापुर-सेमराघ मार्ग पांडवानाथ मंदिर के पास पर बाइक सवार सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया। गहारपुर निवासी चांद बाबू पुत्र हाकिम (24) घर से किसी कार्य हेतु ढाबे पर गए थे।
विज्ञापन


वहां से वापस लौटते समय पांडवानाथ मंदिर के पास अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। जिससे वे सड़क के किनारे गिर गए। इस बीच पीछे से आ रही एक वाहन की चपेट में आ गए। लोगों को एबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एबुलेंस के माध्यम से उन्हें गोपीगंज सीएचसी लाया गया। जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed