{"_id":"6455566bd00dea8e3f0fc506","slug":"two-arrested-with-liquor-worth-10-lakhs-bhadohi-news-c-20-1-189057-2023-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: 10 लाख की शराब के साथ दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: 10 लाख की शराब के साथ दो गिरफ्तार
विज्ञापन
गोपीगंज। जिले की स्वाट टीम, आबकारी और पुलिस महकमें ने बृहस्पतिवार की रात में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध शराब के साथ दो अंर्तराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। वाहन सहित 10 लाख की अवैध शराब को जब्त कर लिया। आरोपियों को पूछताछ के बाद जेल भेजा।
निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक टीमें सतर्क हैं। एसपी डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर अवैध शराब एवं मादक पदार्थ तस्करी पर रोकथाम के लिए टीमें लगाई गई हैं। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात में स्वाट, आबकारी और गोपीगंज पुलिस ने गोपपुर के पास अंर्तराज्यीय तस्कर महिपाल गुर्जर निवासी कटारियों का बास हरसौर, अलवर राजस्थान,राहुल जांगिड़ नारेडा सारूड कोटपुतली जयपुर पश्चिम, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। तस्करों के कब्जे से चार पहिया वाहन में 45 पेटी में 388 लीटर अवैध शराब और दो फर्जी नंबर प्लेट बरामद किया। चार पहिया वाहन सहित बरामद अवैध शराब की कीमत 10 लाख रुपये है।
पुलिस ने तस्करों के खिलाफ आबकारी एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया। एएसपी ने बताया कि अवैध शराब को राजस्थान से बिहार ले जाकर महंगे दामों पर खपाने की योजना थी। राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस की जांच की डर से तस्कर जनपद के अंदर के रास्तों से होकर बिहार पहुंचना चाहते थे। शराब तस्कर वाहन पर अलग-अलग प्रांतों के फर्जी नंबर प्लेट लगाकर पुलिस को चकमा देते थे। गिरोह सरगना के विरुद्ध राजस्थान में डकैती,लूट,हत्या के प्रयास,जालसाजी,आयुध व आबकारी अधिनियम सहित गंभीर अपराधों के लगभग एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह राजस्थान से शराब बिहार ले जाकर बेचते हैं। गिरफ्तारी टीम में सदानंद सिंह, मनोज कुमार राय, प्रदीप कुमार, इमरान खान, तुफैल अहमद आदि रहे।