फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two arrested with heroin million

तीन करोड़ की हेरोइन के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 28 Dec 2014 01:53 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Sun, 28 Dec 2014 01:53 AM IST
विज्ञापन
Two arrested with heroin million
 पुलिस ने बाबूसराय  के समीप दो पहिया वाहन पर   सवार  दो व्यक्तियों मो. कासिम एवं   बृजेश गुप्ता के पास से तीन  किलो मादक पदार्थ हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब  तीन करोड़ है। आरोपियों  के पास से पुलिस ने  एक बाइक और 55 हजार नकद बरामद किया। दोनों से पूछताछ  की जा रही है।
विज्ञापन



औराई थाने में शनिवार को पत्रकारों से वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रमादित्य सचान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर एसओ औराई विवेक उपाध्याय और क्राइम बांच की टीम ने बाबूसराय बाजार में वाराणसी की ओर से आ रहे मोटरसाइकल सवार को रोकने का प्रयास किया।
विज्ञापन



पुलिस को देख चालक ने बाइक भगाने का प्रयास किया तो एक दूसरी बाइक से पीछा करके पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान मो. कासिम पुत्र स्व. जुल्फिकार निवासी घोसिया के पास से दो किलो हेरोइन और 55 हजार  नकद बरामद हुआ। इसके  अलावा उसके साथ बैठे बृजेश गुप्ता पुत्र राजकुमार निवासी माधोसिंह के पास से एक किलो हेरोइन और बाइक बरामद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने बताया कि दोनों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही तस्करी में लगे अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर टीम में वीके राय, सचिन झा, इमरान खान, गिरीशचंद्र  त्रिपाठी, वृजकिशोर शर्मा, ओम प्रकाश यादव, हीरालाल पाल, सतीश सिंह, अखिलेश यादव शामिल थे।

 पुलिस अधीक्षक ने टीम को पुरस्कृत करने की  घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed