फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two arrested for registering a firm to evade GST

Bhadohi News: जीएसटी चोरी करने के लिए फर्म का पंजीकरण कराने आए दो गिरफ्तार

Thu, 01 Jan 2026 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jan 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two arrested for registering a firm to evade GST
पकड़े गए जीएसटी चोरी के आरोपी। स्रोत पुलिस
भदोही । औराई पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने बुधवार को जीएसटी चोरी करने वाले गिरोह से जुड़े बरेली के देवरानिया रीक्षा निवासी मोहम्मद फैजान और बुलंदशहर शिकारपुर के अजनारा निवासी देवेंद्र कुमार को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

गिरोह फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों की टैक्स चोरी करता है। इसका सरगना शाहिनबाग निवासी हाजी इरफान है। पुलिस ने दोनों को माधोसिंह रेलवे स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से बैंक खाते के पासबुक, ई-इनवाइस, सात मोबाइल, दो लैपटॉप, एक राउटर, दो पैन कार्ड, 10 एटीएम कार्ड, छह बिलिंग जिल्द, दो बंडल रसीद बरामद किया है।
विज्ञापन

एएसपी शुभम अग्रवाल ने बताया कि सहायक आयुक्त राज्य कर मनोज अग्रवाल ने सात जुलाई को औराई के औरंगाबाद निवासी जोगेंद्र के खिलाफ 17 करोड़ की जीएसटी चोरी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि जोगेंद्र ने कूटरचित बिजली बिल सहित अन्य दस्तावेजों का इस्तेमाल करके फर्म का पंजीकरण करा करके 17 करोड़ की जीएसटी चोरी की है। मामले की जांच हुई तो पता चला कि जीएसटी चोरी करने में एक बड़ा नेटवर्क काम कर रहा है। इसमें गिरोह का सरगना शाहिनबाग, नईदिल्ली निवासी हाजी इरफान है। इरफान के साथ उसके बेटे दानिश व तनवीर पैन कार्ड का गलत इस्तेमाल करके नकली दस्तावेज तैयार करते हैं। इसके बाद फर्जी फर्म बनाकर जीएसटी नंबर से इनपुट टैक्स क्रेडिट का गलत तरीके से लाभ उठाते हैं। एएसपी ने बताया कि पकड़े गए आरोपी भदोही जिले में एक फर्जी फर्म खोलने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed