{"_id":"57c736474f1c1b326d2cb2ac","slug":"two-accountants-suspended-negligence-in-flood-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ राहत में लापरवाही दो लेखपाल निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ राहत में लापरवाही दो लेखपाल निलंबित
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Thu, 01 Sep 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत कार्य को लेकर लापरवाही करने पर दो लेखपालों पर कार्रवाई की गाज गिर गई। जिलाधिकारी सुरेश कुमार सिंह बुधवार को दो लेखपालों को निलंबित कर दिया। एसडीएम प्रवरशील बरनवाल के अवगत कराने पर डीएम ने बदरी क्षेत्र के लेखपाल प्रियानंद और बेरासपुर के केशरीनंदन को निलंबित कर दिया।
बुधवार को जिलाधिकारी ने अधिकारियों के साथ बाढ़ राहत की समीक्षा बैठक की। इस दौरान राहत कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की गई। इसमें डीएम ने कृषि अधिकारी को बाढ प्रभावित क्षेत्र में फसलों की क्षति का सर्वे कराकर सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। पशु चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिया कि बाढ प्रभावित 73 गांवों में पशुओं को खुरपका, मुंहपका, गलाघोटूं के टीके फौरन लगवाएं। पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि 36 गांवों में टीकाकरण किया गया है। शेष में टीकाकरण कराया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. डीके सोनकर ने बताया कि बाढ़ पीड़ित ग्राम डेरवा, भवानीपुर, जहांगीराबाद, बरजी, छेछुआ-भुर्रा धनतुलसी, इटहरा, डीघ उपरवार समेत 14 गांवों में ब्लीचिंग, फागिंग, क्लोरीन टबलेट वितरित कराया गया है। शेष गांवों में भी संक्रमण से बचाव के लिए दवा वितरित कराई जा रही है।
विज्ञापन
डीएम ने एक्सईएन लोनिवि को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सड़कें दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। बैठक में अफसरों को प्रतिदिन की कार्ययोजना तैयार करने और बाढ़ क्षेत्रों में कार्य कर प्रतिदिन की प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। डीएम ने कहा कि इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।