फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Twenty-five new corona infections were found, including female health workers

महिला स्वास्थ्यकर्मी समेत 25 नए कोरोना संक्रमित मिले

Sun, 04 Apr 2021 05:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Apr 2021 05:46 PM IST
विज्ञापन
Twenty-five new corona infections were found, including female health workers
ज्ञानपुर। जिले में कोरोना संक्रमण का कहर जारी है। हर दिन मिल रहे केस अब और खतरे का संकेत देने लगे है। दरअसल रविवार को तो कालीन नगरी में कोरोना का बंम ही फूट पड़ा । अकेले रविवार को ही एक दिन में 25 नए मरीजों के मिलने से पूरे जिले में हड़कंप मच गया। इसी के साथ ही अब जनपद में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 2322 पहुंच गया है। जबकि 2198 स्वस्थ्य हो चुके हैं। वर्तमान में कोरोना के एक्टिव मरीज बढ़कर 80 हो गए है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण एक बार फिर तेजी से पैर पसारने लगा है। कोरोना के बढ़ते खतरे को लोग लगातार नजर अंदाज कर रहे हैं। लोग सैनिटाइजेशन मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर बेफ्रिक है बाजारों, रेलवे स्टेेशनों, अस्पतालों, बसों में भीड़ उमड़ रहा लेकिन ज्यादातर लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। पिछले साल मार्च के माह में कोरोना का प्रकोप बढ़ा था एक साल से लोग कोरोना का दंश झेल रहे हैं। कोरोना महामारी ने जिले के 2322 लोगों को अपने चपेट में ले लिया है। इस साल मार्च के आखिरी सप्ताह से लेकर चार अप्रैल तक गौर किया जाए तो लगभग 68 के पार कोरोना संक्रमित पहुंच गए हैं। कोरोना वायरस के चलते पिछले साल होली, ईद से लेकर दिवाली तक की रौनक दिखाई नहीं दी। कई माह तक लोग घरों में कैद रहे। लॉकडाउन की बंदिशों ने आम जनजीवन से लेकर हर व्यक्ति को आर्थिक स्तर पर भी कमजोर कर दिया था।
विज्ञापन

कोरोना से बचाव को लेकर केंद्र व राज्य सरकार ने सभी आवश्यक निर्देश जारी किए हुए हैं, ऐसे में जनता की भी जिम्मेदारी बनती है कि वो कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर सभी निर्देशों का पालन करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा है कि संक्रमितों को आइसोलेट किया गया है। लोग घबड़ाएं नहीं कोरोना गाइड लाइन का पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed