फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Truck suddenly stopped after braking, auto and bike collided, four injured

Bhadohi News: ब्रेक मारने से अचानक रुका ट्रक, ऑटो व बाइक टकराए, चार घायल

Tue, 02 Dec 2025 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 01:42 AM IST
विज्ञापन
Truck suddenly stopped after braking, auto and bike collided, four injured
घोसिया हाईवे पर सड़क हादसा के बाद जुटी भीड़। संवाद
घोसिया। औराई कोतवाली के राजापुर घोसिया गांव के पास हाईवे के सर्विसलेन पर सोमवार की सुबह ट्रक में ऑटो रिक्शा व उसमें बाइक की टक्कर हो गई। इससे ऑटो और बाइक सवार समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों को औराई ट्राॅमा सेंटर में भर्ती कराया गया। तीन की गंभीर स्थिति देखते हुए वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। औराई कोतवाली के कोइलरा गांव निवासी 24 वर्षीय सनी यादव वाराणसी में रहकर एलएलबी कर रहा है। वह सोमवार को सुबह वाराणसी से जलालपुर भदोही निवासी साहिल (26) का ऑटो रिक्शा रिजर्व कर सामान लेकर घर आ रहा था। बताया जा रहा है कि वह राजापुर घोसिया के पास पहुंचे थे कि इस बीच सर्विस लेन पर आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के चक्कर में ब्रेक लगा दिया। इससे ट्रक में पीछे से ऑटो की टक्कर हो गई। इस बीच कछवां बाजार में एक बरात में शामिल होकर लौट रहे बाइक सवार बंजारी निवासी गिरजाशंकर यादव के पुत्र प्रवेश यादव (26) व बलराम यादव के पुत्र विशाल (20) बाइक लेकर ऑटो रिक्शा में भिड़ गए। इससे वे दोनों भी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना देते हुए उन्हें औराई ट्राॅमा सेंटर पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चारों को वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया। टक्कर से ऑटो का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं ट्रक चालक मय वाहन भागने में सफल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed