{"_id":"660bfa74051f32565a0894c0","slug":"truck-loaded-with-pulses-caught-on-varanasi-prayagraj-highway-fined-2-40-lakh-2024-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर पकड़ा गया दाल लदा ट्रक, मध्यप्रदेश से गाजीपुर जा रहा था; 2.40 लाख लगा जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर पकड़ा गया दाल लदा ट्रक, मध्यप्रदेश से गाजीपुर जा रहा था; 2.40 लाख लगा जुर्माना
Tue, 02 Apr 2024 06:00 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: प्रगति चंद
Updated Tue, 02 Apr 2024 06:00 PM IST
सार
भदोही जिले में वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर मंडी समिति की सचल दस्ते की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। एक ट्रक पर लदा 210 कुंतल अरहर दाल बरामद करने के साथ ही ट्रक को कब्जे में लेकर मालिक पर 2.40 लाख का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
Bhadohi News
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मंडी समिति की सचल दस्ते की टीम ने मंगलवार को वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर औराई के पास से बड़ी मात्रा में अरहर की दाल पकड़ी है। अरहर की दाल मध्यप्रदेश से गाजीपुर ले जाई जा रही थी। उस पर बिहार जाने के लिए भी 49 कुंतल दाल रखा गया था। टीम ने ट्रक से 210 कुंतल अरहर की दाल बरामद की और टैक्स जमा न करने के आरोप में मिल मालिक पर 2.40 लाख का जुर्माना लगाया।
विज्ञापन
यह है मामला
मंडी समिति के सचल दल को सूचना मिली कि मध्यप्रदेश से भारी मात्रा में अवैध अरहर की दाल एक ट्रक पर लोड कर वाराणसी-प्रयागराज हाइवे के रास्ते गाजीपुर ले जाई जा रही है। जिस पर सक्रिय हुए सचल दल के प्रभारी अपनी टीम के साथ हाईवे पर पहुंच गए।
विज्ञापन
इस बीच औराई के पास उन्होंने एक ट्रक को रोका और उसमें लदे माल के बारे में जानकारी ली तो चालक न तो कुछ कागज दिखा पाया और न ही कुछ बता सका। इस पर टीम ने वाहन की तलाशी ली। जिसमें कुल 210 कुंतल अरहर की दाल मिली। टीम ने चालक समेत ट्रक को ककराही मंडी समिति में लाकर खड़ा कर दिया। वहीं 2.40 लाख का जुर्माना लगाकर संचालक को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
सचल दल प्रभारी व मंडी इंस्पेक्टर गोपीगंज श्रेयश त्रिपाठी ने बताया कि मध्यप्रदेश से अवैध दाल गाजीपुर ले जाई जा रही थी। दाल के मालिक को सूचना दी गई है। ट्रक पर करीब 210 कुंतल दाल लोड है, लेकिन इसका टैक्स नहीं भरा गया था। इसके अलावा माल के संबंध में जरूरी कागज भी गायब थे। दाल के मालिक पर 2.40 लाख का जुर्माना लगाया गया है। अगर वे यहां आकर जुर्माने की रसीद नहीं कटवाते हैं तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बताया कि ट्रक में 49 कुंतल दाल बिहार जाने के लिए भी रखी गई थी। गैर प्रांत का होने के कारण उसको लेकर मंडी समिति की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।