फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Truck full of cattle recovered, driver-cleaner absconding

गोवंश से भरा ट्रक बरामद, चालक-खलासी फरार

Tue, 28 Sep 2021 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
Truck full of cattle recovered, driver-cleaner absconding
गोपीगंज कोतवाली पुलिस ने रविवार की रात राजमार्ग पर झिलिया पुल के पास से 24 गोवंश से भरे ट्रक को बरामद करने में सफलता हासिल की। बरामदगी के दौरान ट्रक चालक और खलासी भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

गोवंश तस्करी पर सवाल उठाने वालों ने कहा कि जब-जब पुलिस विभाग में फेरबदल होता है, तब-तब तस्कर अपने मंसूबे में सफल होने का प्रयास करते हैं। महामारी के प्रथम चरण में प्रदेश सरकार की सख्ती पर तस्करी का खेल पूरी तरह बंद था, लेकिन जब अनलॉक की सुविधा मिली तो सीमावर्ती थानों को पार कर तस्कर अपने वाहनों को आगे बढ़ा लेते हैं। प्रभारी निरीक्षक एके वर्मा ने बताया कि रात में सूचना मिलने पर झिलिया के पुल के पास घेरेबंदी करके ट्रक को कब्जे ले लिया गया, लेकिन चालक-खलासी कूदकर भाग गए। सभी गोवंश को गोशाला को सुपुर्द कर भागे चालक-खलासी के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed