{"_id":"62716e3c3762c0059e645586","slug":"truck-crushed-five-in-bhadohi-two-killed-including-policeman-four-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भदोही: हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक ने पांच को रौंदा, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही: हादसे के बाद भाग रहे ट्रक चालक ने पांच को रौंदा, हेड कांस्टेबल समेत दो की मौत
Wed, 04 May 2022 12:08 AM IST
Vikas Kumar
संवाद न्यूज़ एजेंसी, ज्ञानपुर (भदोही)
संवाद न्यूज़ एजेंसी, ज्ञानपुर (भदोही)
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 04 May 2022 12:08 AM IST
सार
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वह नशे में था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
- फोटो : amar ujala
विस्तार
भदोही कोतवाली क्षेत्र के ज्ञानपुर में मंगलवार की रात साढ़े नौ बजे हादसे के बाद भाग रहे ट्रक ने पुलिस लाइन के बाहर पांच लोगों को रौंद दिया। इसमें पुलिसकर्मी सहित दो की मौत हो गई, जबकि ट्रक चालक समेत चार लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस लाइन के बाहर कुछ पुलिसकर्मी व अन्य लोग चाय-पान की दुकानों पर बैठे थे। इसी दौरान भदोही और देवनाथपुर में हादसे को अंजाम देकर भाग रहा बेकाबू ट्रक आ गया और उसने दीवान सहित पांच लोगों को रौंद दिया। पुलिस लाइन के सिपाहियों ने घायलों को ज्ञानपुर के महाराजा चेत सिंह जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
वहां सीओ ज्ञानपुर के कार्यालय में तैनात पुलिसकर्मी मुकेश यादव (35) निवासी बरेसर जिला गाजीपुर व अशोक कुमार पांडे (52) निवासी छतमी गोपीगंज भदोही को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में ट्रक चालक के अलावा तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों में शिवकुमार पांडे, मनोज चौरसिया व अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वह नशे में था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है। मृतकों के परिवार वालों को सूचना दे दी गई है। सिपाही के परिवार के लोग गाजीपुर से आ रहे हैं। उधर, घटना के बाद जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। उधर, हादसे की जानकारी मिलने पर डीआईजी आरके भारद्वाज घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद जिला अस्पताल में घायलों का हाल जाना।