फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Truck and car owners were also taking quota ration

Bhadohi News: ट्रक और कार वाले भी ले रहे थे कोटे का राशन

Mon, 11 Dec 2023 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Dec 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Truck and car owners were also taking quota ration
ज्ञानपुर। ट्रक और लग्जरी कार के मालिक हर महीने कोटे का राशन उठा रहे हैं। इसका खुलासा राशन कार्ड के सत्यापन के दौरान हुआ है। अब तक तीन हजार से अधिक कार्ड निरस्त हो गए। इसमें ढाई हजार से अधिक अपात्र एवं चार सौ से अधिक मृतक शामिल रहे। ये अपात्र हर महीने गरीबों के हिस्से का 383 क्विंटल अनाज ले रहे थे।
विज्ञापन

जिले में कोटे की 728 दुकानें हैं। जिसमें 38 हजार 261 अंत्योदय और दो लाख 42 हजार के करीब पात्र गृहस्थी कार्ड के राशनकार्डधारी हर महीने राशन लेते हैं। इसमें कई बार शिकायत मिली कि कुछ अपात्र लोग भी राशन कार्ड अपने नाम जारी करवाकर कोटे से खाद्यान्न उठाते हैं। इसके लिए शासन ने राशन कार्डधारकों का स्थलीय सत्यापन कराने का निर्देश दिया। डीएम गौरांग राठी के निर्देश पर तीनों तहसीलों में टीम गठित कर सत्यापन कराया गया तो 2520 पात्र गृहस्थी और 15 अंत्योदय योजना के राशनकार्ड अपात्रों के यहां मिले। इन्हें विभाग ने तत्काल निरस्त कर दिया।
विज्ञापन

जिन लोगों के नाम कार्ड बना था उनके यहां लग्जरी कार स्कार्पियो, सफारी, बुलेट और ट्रक, ट्रैक्टर आदि पाए गए हैं। कोटेदार और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से लोगों का कार्ड बना दिया गया जबकि तमाम पात्र आज दफ्तरों का चक्कर काट रहे हैं। 465 के करीब मृतक के कार्ड समाप्त हुए। 2520 पात्र गृहस्थी कार्ड से करीब 7560 यूनिट राशन का उठान किया गया। एक यूनिट पर पांच किलो के हिसाब से करीब 378 क्विंटल राशन लिया गया जबकि 15 अंत्योदय कार्ड पर प्रति कार्ड 35 किलो के हिसाब से पांच क्विंटल राशन लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केस- एक- सुरियावां ब्लॉक के जमुनीपुर अठगवां में एक ट्रक मालिक के नाम भी कार्ड बनाया गया था। सत्यापन में पकड़े जाने पर उसे निरस्त किया गया।
----------
केस-दो- भदोही ब्लॉक के रोटहां में एक स्कार्पियो के मालिक के नाम भी कार्ड जारी किया गया था, हालांकि अब वह निरस्त हो चुका है।
--------राशन कार्डों का सत्यापन कार्य शुरू है। अब तक पात्र गृहस्थी के तीन हजार और अंत्योदय के 15 कार्ड निरस्त किए गए। सत्यापन कार्य अभी चल रहा है। अपात्र मिलने पर राशनकार्ड निरस्त किया जाएगा। - सीमा सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed