फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trolley from the burning of 12 villages without electricity

ट्राली जलने से 12 गांवों की बिजली गुल 

Thu, 28 Apr 2016 07:40 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Thu, 28 Apr 2016 07:40 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
 विद्युत उपकेंद्र सीतामढ़ी से जुड़े बारीपुर फीडर की ट्राली दो दिन पूर्व जल जाने से इलाके  में बिजली की समस्या गंभीर हो गई है। भीषण गर्मी में तकरीबन 12 गांवों में दो दिन से लोग बिन बिजली रहने को विवश हैं। बिजली न होने से इलाके में पेयजल की आपूर्ति भी ठप हो गई है। 



भीषण गर्मी और उमस में बारीपुर फीडर की ट्राली तेज धमाके  के साथ जल गई। इससे दो दिन से बिजली आपूर्ति के साथ-साथ पेयजल आपूर्ति के लिए भी इलाके के लोग परेशान हो गए हैं। इससे नारेपार, सीतामढ़ी, बारीपुर, कुढ़वा, मनोहरपुर, केवटाही, भावापुर समेत कई गांव में बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। इसके चलते इलाके में विद्युत आपूर्ति को लेकर समस्या गंभीर हो गई है। सीतामढ़ी मंदिर प्रबंधक कैलाश चंद्र ने बताया कि इलाके में विद्युत विभाग की ओर से सिर्फ 15 दिन आपूर्ति दुरुस्त मिलती है। धर्मेंद्र सिंह, दियाली अग्रहरि आदि ने जिलाधिकारी से समस्या विद्युत समस्या निदान की मांग की है। एसडीओ अनुभूल प्रसाद ने बताया कि विभाग से विद्युत आपूर्ति बहाल शीघ्र किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed