फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tribute paid to father of nation and martyrs by playing siren

सायरन बजाकर राष्ट्रपिता और शहीदों को दी गई श्रद्धांजलि

Mon, 31 Jan 2022 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tribute paid to father of nation and martyrs by playing siren
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर रविवार को सायरन बजाने की परंपरा का निर्वहन किया गया। पुलिस लाइन में सायरन बजाकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और शहीदों को नमन किया गया, जबकि कलेक्ट्रेट व अन्य सरकारी दफ्तरों में मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में सुबह 11 बजे सीओ एके सिंह के नेतृत्व में सायरन बजाकर पुलिस कर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। उसके बाद समापन पर भी सायरन बजा। जिलाधिकारी आर्यका अखौरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट सभागार में मौन धारण कर बापू को श्रद्धांजलि दी गई। कलेक्ट्रेट के अलावा तहसीलों, ब्लॉकों में भी मौन रखकर बापू को नमन किया गया। डीएम ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता समर की वेदी में अनेक शहीदों ने अपनों प्राणों की आहुति दी, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वाधीनता के वातावरण में प्रगति पथ पर आगे बढ़ सके। उन्होंने शहीद दिवस पर उनके बलिदानों को याद करते हुए राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता को अक्षुण्ण बनाए रखने में सभी की नैतिक दायित्वों का बोध कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed