फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tres detenidos millones incluyendo esqueletos de animales

एक करोड़ के पशु कंकाल समेत तीन गिरफ्तार  

Sun, 15 May 2016 01:43 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Sun, 15 May 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
गोपीगंज के चर्चित गो मांस प्रकरण का शनिवार को खुलासा हो गया। गत 26 जनवरी 2016 को पकड़े गए मवेशियों के कंकाल (ओमैसम) को तत्कालीन एसओ और क्राइम ब्रांच के सिपाही ने साजिश कर गाजियाबाद में बेच दिया था। सौदा 18 लाख में तय हुआ था। इसमें से आठ लाख रुपये आरोपी एसओ ने ले लिया था। पुलिस ने कंकाल खरीदनेवाले दो लोगों सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से सात हजार किलो कंकाल बरामद हुआ है जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये बताई जा रही है। मीडिया के सामने इस प्रकरण का खुलासा विंध्याचल मंडल के  डीआईजी रतन कुमार ने किया। आरोपी पूर्व एसओ ने चार्जशीट होने तक कोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे ले लिया है, जबकि क्राइम ब्रांच का आरोपी सिपाही इमरान फरार चल रहा है। 
विज्ञापन

गत 26 जनवरी को गोपीगंज के तत्कालीन एसओ रमेश चौबे ने एक ट्रक ओमैसम पकड़ा था। इसे गोमांस बताते हुए उन्होंने उसे गंगा के किनारे भवानीपुर गांव में जमीन में दबाने का दावा किया था। उधर, मांस को जांच के लिए मथुरा फोरेंसिक लैब भेजा गया। 13 फरवरी को लैब से मिली जांच रिपोर्ट में पता चला कि वह गोमांस नहीं है। 23 अप्रैल को दिल्ली गेट हापुड़ निवासी व्यापारी मो. इकबाल ने गोपीगंज थाने में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि पुलिस ने जो ट्रक पकड़ा है उसमें गोमांस नहीं नमक लगा पशु कंकाल है, जो छह माह तक खराब नहीं होता। उसने माल और वाहन संबंधी वैध कागजात दिखा कर माल छोड़ने की मांग की, लेकिन एसओ ने कुछ नहीं किया। इस पर इकबाल ने अदालत का दरवाजा खटखटाया। दबाव बढ़ा तो पुलिस ने दोबारा जमीन में गाड़े गए मांस के स्थान पर जांच की तो पुराना सड़ा हुआ मांस निकला। इस बीच जांच में पता चला कि क्राइम ब्रांच के सिपाही इमरान खान ने थानाध्यक्ष के साथ मिलकर पकड़े गए पशु कंकाल का गाजियाबाद में 18 लाख रुपये में बेच दिया था। इसमें शाहीद खां निवासी न्यू पुलिस लाइन का क्यारोड रांची, फरमान अहमद निवासी रहमत कॉलोनी डोरंडा रांची, सादिक निवासी 11 हत्तीखाना डोरंडा रांची और मो. समीर निवासी काली स्थान रोड, मैनान मुहल्ला गुदरी चौक रांची भी शामिल थे। इस मामले में फरमान अहमद को पहले ही जेल भेजा जा चुका था। बाद में पुलिस ने ज्ञानपुर सीओ एसएस पांडेय की अगुवाई में एक टीम बनाई और फरमान को कोर्ट से पांच दिन की रिमांड पर लेकर गाजियाबाद गई और उसकी निशानदेही पर पशुकंकाल के साथ गाजियाबाद के मुरादनगर के व्यापारियान मोहल्ला निवासी मो. इमरान, मो. शाहजाद और मो. सिताब को गिरफ्तार किया। सीओ ने बताया कि पूर्व एसओ रमेश चौबे और क्राइम ब्रांच के सिपाही इमरान ने 18 लाख में माल का सौदा कर आठ लाख रुपये रमेश चौबे ने ले भी लिए थे। जबकि माल बिक जाने के बाद शेष रकम देने की बात तय थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed