{"_id":"69de395dd64c86300d0518fc","slug":"transport-operator-crushed-to-death-by-his-own-truck-in-bhadohi-2026-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: भदोही में दर्दनाक हादसा, ट्रांसपोर्ट संचालक की ट्रक से कुचलकर मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: भदोही में दर्दनाक हादसा, ट्रांसपोर्ट संचालक की ट्रक से कुचलकर मौत; नाराज लोगों ने किया सड़क जाम
Tue, 14 Apr 2026 06:26 PM IST
Pragati Chand
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: Pragati Chand
Updated Tue, 14 Apr 2026 06:26 PM IST
सार
Bhadohi News: भदोही जिले में रजपुरा चौराहे पर तेज रफ्तार ट्रक चालक ने ट्रांसपोर्ट संचालक को कुचल दिया। जिससे हादसे में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने चौराहा जाम रखा। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
मौके पर जुटे लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भदोही कोतवाली के रजपुरा चौराहे के पास ट्रक से कुचलकर ट्रांसपोर्ट संचालक शैलेश पांडेय उर्फ बबलू (50) की मौत हो गई। वह मंगलवार को मां विंध्यवासिनी धाम दर्शन करने जा रहे थे। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। काफी समझाने-बुझाने के बाद 20 मिनट बाद लोग शांत हुए।
विज्ञापन
जौनपुर के पंचवल, रामपुर निवासी ट्रांसपोर्ट संचालक शैलेश पांडेय उर्फ बबलू हर मंगलवार की सुबह विंध्याचल, मिर्जापुर में मां विंध्यवासिनी दर्शन करने के लिए जाते थे। मंगलवार की सुबह भी वह विंध्यवासिनी धाम दर्शन के लिए निकले थे। घर से निकले हुए उन्हें अभी 15 मिनट ही हुआ था कि इस बीच वे जैसे ही रजपुरा चौराहे पर पहुंचे। इस बीच औराई की तरफ से तेज रफ्तार ट्रक रजपुरा चौराहे से होकर इंदिरा मिल चौराहे के तरफ तेजी से मुड़ी। जिससे वे ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और कुचलकर मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। जिससे आक्रोशित लोगों ने रजपुरा चौराहे पर ही जाम कर दिया। करीब 15 मिनट तक लोगों ने जाम लगाए रखा। जाम की सूचना पर पहुंचे सीओ अशोक कुमार मिश्रा व कोतवाल सच्चिदानंद पांडेय ने समझा बुझा शांत किया। सीओ अशोक मिश्रा ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन