{"_id":"64d7d90c3bf3d7e71405bf14","slug":"transformer-burnt-for-one-and-a-half-month-villagers-got-angry-bhadohi-news-c-191-1-svns1016-1863-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: डेढ़ माह से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: डेढ़ माह से जला ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
विज्ञापन
वहिदानगर विद्युत केंद्र के अकोढ़ा फीडर से जुड़े हरिहरपुर-पूरेमटुका का ट्रांसफार्मर बीते डेढ़ माह से जला हुआ है। दर्जनों बार शिकायत के बाद भी नया ट्रांसफार्मर न लगाए जाने से नाराज ग्रामीणों ने शनिवार को गांव में विरोध-प्रदर्शन किया। चेताया कि अगर जल्द ट्रांसफार्मर न लगाया गया तो ग्रामीण सदर सर्किल अधिकारियों का घेराव करेंगे।
ग्रामीण अनिल मौर्या ने बताया कि तीन वर्ष पूर्व ही 25 केवी का ट्रांसफार्मर सौभाग्या योजनांतर्गत लगा था। ट्रांसफार्मर लगाते समय क्षमता बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन कार्यदाई संस्था ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसका परिणाम ग्रामीणों को भुगतना पड़ रहा है। गांव में लगा ट्रांसफार्मर डेढ़ माह पहले तकनीकी गड़बड़ी के कारण धूं-धूंकर जल उठा। उसके बाद से नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। इस बीच दर्जनों बार बिजली विभाग के अधिकारियों से इसकी शिकायत की गई। उसके बाद भी सुनवाई नहीं हुई। ट्रांसफार्मर न लगने से प्रकाश व्यवस्था समेत पेयजल, सिंचाई, विद्युत चालित उपकरण शोपीस बन गए हैं। भीषण गर्मी में परिवार वाले बच्चों, महिलाओं के साथ घर की छतों पर रात गुजार रहे हैं। जहां मच्छर लोगों की रातों की नींद हराम किए हुए हैं। चेताया कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सदर सर्किल अधिकारियों का घेराव किया जाएगा। इस दौरान पंधारी यादव, राधेश्याम मौर्य, ओमप्रकाश कन्नौजिया, रामसेवक मौर्य, राजेंद्र प्रसाद, शीला देवी, चिंता देवी, उर्मिला देवी, निशा देवी, रीना देवी, इनरावती देवी, मुन्नी देवी मौजूद रहीं। अधिशासी अभियंता सदर आदित्य पांडेय ने कहा कि एसडीओ से रिपोर्ट तलब कर नया ट्रांसफार्मर लगवाने का प्रयास किया जाएगा।