{"_id":"682b68f47667bbd7db0717b9","slug":"transfer-on-the-orders-of-bhadohi-sp-jurisdiction-of-nine-inspectors-and-17-sub-inspectors-changed-2025-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भदोही एसपी के आदेश पर तबदला, नौ निरीक्षकों और 17 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला, मची खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भदोही एसपी के आदेश पर तबदला, नौ निरीक्षकों और 17 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला, मची खलबली
Mon, 19 May 2025 10:55 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 19 May 2025 10:55 PM IST
सार
कानून व्यवस्था में सुधार के क्रम में एसपी के आदेश पर नौ निरीक्षक और 17 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला गया। इस आदेश के बाद महकमे में खलबली है।
विज्ञापन
कार्यक्षेत्र बदला
विस्तार
जिले में कानून व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सोमवार को नौ निरीक्षकों और 17 उप निरीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदल दिया है। निरीक्षक अजय कुमार यादव को पुलिस लाइन से प्रभारी फील्ड यूनिट।
विज्ञापन
इसके अलावा राजेश प्रताप सिंह को प्रभारी न्यायालय सुरक्षा, राजेश सरोज को प्रभारी आयोग सेल, शैलेश कुमार राय को विवेचना सेल, संजय कुमार को अपराध निरीक्षक भदोही से पुलिस लाइन भेजा गया है। पुलिस अधीक्षक ने रमेशराम बुद्धसैनी को गोपीगंज से प्रभारी समन सेल, राकेश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से निरीक्षक अपराध औराई, श्यामधर सिंह को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक भदोही बनाए गए।
विज्ञापन
अजय विक्रम सिंह यादव को पुलिस लाइन से अपराध निरीक्षक गोपीगंज की जिम्मेदारी दी गई। पुलिस लाइन से उप निरीक्षक कृष्ण भूषण पांडेय को भदोही, कल्पनाथ यादव को चौरी, अनिल कुमार को चौकी प्रभारी उगापुर, उदयशंकर सिंह को चौकी प्रभारी सीतामढ़ी, सूरजबली वर्मा को चौकी प्रभारी चौरी, शिव प्रकाश राय को चौकी चौरी से पुलिस लाइन भेजा गया है।
विज्ञापन
सतीश कुमार सिंह को पुलिस लाइन से गोपीगंज, फूलचंद्र निषाद को चौकी प्रभारी कटरा, सुभाष चंद्र बौध को भदोही थाना, ऋषिदेव शुक्ला को पुलिस लाइन से सुरियावां, विनोद कुमार तिवारी को गोपीगंज, श्याम नारायण यादव को चौरी से दुर्गागंज, राम नयन यादव को दुर्गागंज से चौरी, रामसेवक यादव को पुलिस लाइन से चौरी, सुहैल खां को सीओ कार्यालय, रामसेवक कन्नौजिया को थाना कोइरौना और शशांक वाजपेयी को पुलिस लाइन से पीआरओ एसपी बनाया गया है।