फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trains will run on new track from April in

अप्रैल माह से नए रेलवे ट्रैक पर दौड़ेंगी ट्रेनें:पंजियार

Wed, 12 Feb 2020 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Trains will run on new track from April in
लालानगर/गोपीगंज। मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी वीके पंजियार ने बुधवार को मंडुआडीह-इलाहाबाद सिटी रेलखंड पर चल रहे दोहरीकरण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अप्रैल से माधोसिंह वाया वाराणसी तक तैयार होने वाले नए ट्रैक पर ट्रेनों के दौड़ने का संकेत दिया। शेष बचे हिस्से में दो-दो स्टेशनों के बीच कार्य पूरा होने पर ट्रेन संचालन के लिए ट्रैक हैंडओवर होते रहेंगे। मंडलीय अधिकारियों के औचक निरीक्षण से कर्मचारियों में अफरातफरी मची रही।
विज्ञापन

बता दें कि रेलवे विकास निगम की ओर से खंड पर करोड़ों का प्रोजेक्ट तैयार कर विद्युतीकरण, दोहरीकरण, नए स्टेशन भवन, प्लेटफॉर्म उच्चीकरण आदि महत्वपूर्ण कार्यों को कार्यदायी संस्था जीडीसीएल और केपीटीएल के जरिए अंजाम तक पहुंचाया जा रहा है। वाराणसी से माधोसिंह सिंह तक दोहरीकरण के कार्य तेजी के साथ होने और उसके आगे गति मंद पड़ जाने से मंडलीय अधिकारियों की धड़कन इसलिए तेज हो चुकी है कि लक्ष्य के मुकाबले कार्य पूरे नहीं हो सके तो संचालन में हो रही लेटलतीफी का जवाब देना मुश्किल हो जाएगा। दो माह में पांचवीं बार बाई रोड निरीक्षण करने पहुंचे मंडल रेल प्रबंधक ने पहले अहिमनपुर, माधोसिंह के बाद खंड के प्रमुख स्टेशन की पहचान कायम कर चुके ज्ञानपुर रोड पहुंच कर हकीकत देखी। दोहरीकरण कार्यों में हो रही देेरी पर उन्होंने कार्यदायी संस्था के लोगों पर नाराजगी जताई, लेकिन माधोसिंह तक हर हाल में 31 मार्च तक कार्य को पूरा कर परिचालन विभाग को हैंडओवर कराने की नसीहत देने में कसर नहीं छोड़ी। वहीं डीआरएम ने ज्ञानपु रोड स्टेशन, सरायजगदीश हॉल्ट, जंगीगंज स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण कार्य में बरती जा रही शिथिलता को भी गंभीरता से लिया है। यात्रियों की शिकायत पर उन्होंने सबसे अधिक राजस्व देने वाले ज्ञानपुर रोड स्टेशन को शीघ्र ही मॉडल स्टेशन का दर्जा देकर अत्याधुनिक यात्री सुविधाओं की उपलब्धता मिलनी शुरू हो जाएगी। टीम के साथ उन्होंने सुलभ शौचालय, जनरल वेटिंग रूम, वीआईपी वेटिंग रूम, पेयजल, यात्री प्रतिक्षालय, पूछताछ केंद्र, नया स्टेशन अधीक्षक कार्यालय आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय वरिष्ठ वाणिज्य रेल प्रबंधक संजीव शर्मा, वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक रोहित गुप्ता, वरिष्ठ वाणिज्य निरीक्षक वीके सिंह, स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार सिंह समेत रेलवे सुरक्षा बल के जवान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed