{"_id":"5f6b9cb91b08151dc54a4d8b","slug":"trains-will-be-diverted-by-non-interlocking","type":"story","status":"publish","title_hn":"यात्रीगण ध्यान दें! अपना ट्रेन रूट चेक कर लें, नॉन इंटरलॉकिंग से डायवर्ट होकर चलेंगी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यात्रीगण ध्यान दें! अपना ट्रेन रूट चेक कर लें, नॉन इंटरलॉकिंग से डायवर्ट होकर चलेंगी ट्रेनें
Thu, 24 Sep 2020 12:36 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 24 Sep 2020 12:36 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल अंतर्गत औड़िहार-तरांव रेल खंड नान इंटरलाकिंग कार्य के चलते कई ट्रेनों का रूट डायवर्ट करने और शार्ट टर्मिनेशन का निर्णय मुख्यालय गोरखपुर ने लिया है। सीपीआरओ पंकज सिंह ने बताया कि 24 सितंबर से 10 अक्टूबर तक 09089 अहमदाबाद-गोरखपुर विशेष ट्रेन वाराणसी जंक्शन- जौनपुर-शाहगंज-मऊ के परिवर्तित मार्ग से चलेगी।
विज्ञापन
25 सितंबर से 11 अक्टूबर तक 09090 गोरखपुर-अहमदाबाद विशेष ट्रेन मऊ-शाहगंज-जौनपुर-वाराणसी जंक्शन से चलेगी। 24 सितंबर से 11 अक्टूबर तक 05008 लखनऊ जंक्शन - वाराणसी सिटी विशेष ट्रेन मऊ जंक्शन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी।
विज्ञापन
8, 10,11 अक्तूबर को आनंद विहार टर्मिनस से चलने वाली 02220 आनंद विहार टर्मिनस-गाजीपुर सिटी विशेष ट्रेन जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। 10 अक्तूबर को 02233 गाजीपुर सिटी-आनंद विहार टर्मिनस- विशेष गाड़ी जौनपुर जंक्शन से चलाई जाएगी।
विज्ञापन