Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trains running on diverted routes following Mirzapur incident eight trains delayed of bhadohi

ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक: रेलवे ट्रैक पर मिट्टी धंसने से ज्ञानपुर रूट की आठ ट्रेनें घंटों लेट, यात्री परेशान

Wed, 11 Nov 2026 05:10 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 11 Nov 2026 05:10 PM IST
सार

मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक पर मिट्टी धंसने की घटना के बाद ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चल रही हैं। वहीं भदोही रूट की आठ ट्रेनें लेट चल रही हैं। ज्ञानपुर रेलवे स्टेशन पर साढ़े पांच से ढाई घंटे तक की देरी से ट्रेनें चल रही हैं।  

विज्ञापन
Trains running on diverted routes following Mirzapur incident eight trains delayed of bhadohi
train - फोटो : AI Generated

विस्तार

मिर्जापुर के झिंगुरा रेल खंड के मध्य तीसरी रेल लाइन के निर्माण कार्य के दौरान मिट्टी धंसने के कारण वाराणसी- प्रयागराज रेल खंड पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया है। मिर्जापुर रूट की कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाए जाने के कारण ज्ञानपुर रोड होकर चलने वाली आठ ट्रेनें घंटों विलंब से चल रही हैं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर बुधवार को कई प्रमुख ट्रेनें विलंब से पहुंचीं। जिसमें दानापुर सुपरफास्ट 5 घंटे 31 मिनट, बनारस सुपरफास्ट साप्ताहिक 2 घंटे 31 मिनट, छपरा क्लोन 1 घंटा 21 मिनट, सुपौल विशेष ट्रेन 2. घंटा 39 मिनट, पवन एक्सप्रेस 2 घंटा 38 मिनट, दानापुर सुपरफास्ट 3 घंटा 32 मिनट और विभूति एक्सप्रेस 2 घंटे 09 मिनट और झूसी बनारस मेमू 2.38 मिनट की देरी से ज्ञानपुर रोड पहुंची। इसके कारण यात्रियों को स्टेशन पर काफी इंतजार करना पड़ रहा है। स्टेशन पर उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक वीरेन्द्र दुबे ने बताया कि वाराणसी-प्रयागराज के मिर्जापुर रेल खंड पर झिंगुरा के पास मिट्टी धंसने के कारण इस तरह की समस्या आई है। मिर्जापुर रूट की गाड़ियों के डायवर्जन से वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर दबाव बढ़ गया है। जिससे स्टेशन से होकर चलने वाली नियमित गाड़ियां भी विलंब से चल रही हैं। रेलवे प्रशासन द्वारा मिट्टी धंसने वाली जगह को सुरक्षित करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जल्द ही परिचालन सामान्य होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

सुरक्षा कारणों से परिवर्तित किया गया है ट्रेनों का मार्ग
मिर्जापुर मिट्टी धंसने के बाद प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुरक्षा एवं सुरक्षित रेल परिचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डाउन लाइन पर रेल परिचालन बंद कर उसे सुरक्षित करने का कार्य किया जा रहा है। जिसे देखते हुए सुरक्षा कारणों से प्रमुख ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन (डायवर्ट) किया गया है। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन संख्या 12274, 12398, 12368, 12947 को अपने निर्धारित मार्ग के बजाय परिवर्तित मार्ग प्रयागराज रामबाग-बनारस -वाराणसी जंक्शन-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होकर संचालित किया जा रहा है। 

इसी तरह गाड़ी संख्या 26505 का मार्ग परिवर्तन कर इसे प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस के रास्ते चलाया गया। गाड़ी संख्या 12167 को प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस के रास्ते संचालित किया जा रहा है। वहीं गाड़ी संख्या 22971 को भी डायवर्ट करके प्रयागराज जंक्शन-प्रयागराज रामबाग-बनारस-वाराणसी-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन के रास्ते चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed