फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trains passed in the shadow of bayonets

संगीनों के साये में गुजरीं ट्रेने,स्पेशल फोर्स ने की कांबिंग

Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Trains passed in the shadow of bayonets
ज्ञानपुर/गोपीगंज। गया स्टेशन पर बृहस्पतिवार को खड़ी ट्रेन में आगजनी होने के बाद शुक्रवार को स्पेशल फोर्स ने शुक्रवार को पूर्वोत्तर और उत्तर रेल खंड की कांबिंग कर स्टेशनों पर जांच अभियान चलाया। कांबिंग और जांच अभियान से यात्रियों में हड़बड़ाहट रही, तो प्रतिदिन की तरह अनारक्षित समेत स्पेशल ट्रेनों में अवैध ढंग से चढ़ने वाले वेंडर दूर-दूर तक नजर नहीं आए। गया में हुई आगजनी का कोई असर जंघई वाया वाराणसी, प्रयागराज वाया माधोसिंह रेल खंड पर न होने से फोर्स ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

विभागीय सूत्रों का मानना है कि रेलवे बोर्ड ने विभिन्न पदों पर आवेदन 2019 में मांगा था, लेकिन दो वर्ष तक परीक्षा नहीं कराई गई। अब परीक्षा की तिथि घोषित होने पर एक आवेदन करने वालों से परीक्षा को दो बार में पूरी कराने का आदेश रेलवे बोर्ड ने जारी किया है। इसी को लेकर दानापुर मंडल के आवेदक एक सप्ताह से विरोध-प्रदर्शन कर परीक्षा को एक बार में ही पूरी कराने की मांग कर रहे हैं। यह मांग रेलवे बोर्ड नहीं मान रहा है। बृहस्पतिवार को गया स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आगजनी का मामला कहीं और स्टेशनों की ओर न बढ़ जाए, इसको लेकर मंडलवार रेल खंड, स्टेशनों पर स्पेशल फोर्स, राजकीय रेलवे पुलिस और संबंधित जिलों में कार्यरत थाना, कोतवाली पुलिस संरक्षा में सेंध लगाने वालों की टोह सुबह से देर रात तक लेती दिखी। पूर्वोत्तर के कटका, अहिमनपुर, माधोसिंह, ज्ञानपुर रोड, जंगीगंज, सरायजगदीश, अलमऊ हाल्ट, उत्तर रेलवे के भदोही, सुरियावां, मोढ़, सरायकंसराय, परसीपुर स्टेशन पर फोर्स सुबह लगभग छह बजे पहुंच कर सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल ली। आरपीएफ पूर्वोत्तर रेलवे प्रभारी सतीश कुमार राय ने बताया कि सिविल पुलिस के साथ स्पेशल फोर्स ने ट्रैक की कांबिंग कर स्टेशनों पर स्टापेज लेने वाली ट्रेनों में चढ़ने-उतरने वाले यात्रियों, उनके सामान, संदिग्ध चेहरों पर चौकसी रखी गई। छात्रों के आंदोलन का असर न रहने से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed