{"_id":"60ae75a78ebc3e29bf5f9052","slug":"traffic-stopped-for-four-hours-block-bhadohi-news-vns59147532","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे के ब्लॉक से आवागमन बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे के ब्लॉक से आवागमन बंद
विज्ञापन
ऊंज। पूर्वोत्तर रेलवे के मंडुआडीह-रामबाग रूट स्थित जंगीगंज स्टेशन का पश्चिमी फाटक संख्या 45सी पर सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक लगभग पांच घंटे आवागमन बाधित रहा। रेल विकास निगम के अधिकारियों ने फाटक पर जेसीबी से खुदाई कराकर दोहरीकरण में नये ट्रैक के लिए जमीन को दुरुस्त कराया। लगभग दो बजे कार्य पूरा होने के बाद ही मार्ग को आवागमन के लिए खोला गया।
माधोसिंह-हंडिया सेक्शन में दोहरीकरण और विद्युतीकरण के तीसरे चरण का कार्य तेज हो गया है। जैसे-जैसे कार्यों की गति मिल रही है वैसे-वैसे आवागमन की समस्या बढ़ रही है। इस संबंध में फिरोज, पप्पू हाशमी, रोशन अली, भोला गौतम आदि ने बताया कि पश्चिमी फाटक मार्ग से लगभग दर्जनों गांवों के लोगों का आवागमन होता है। रेल अधिकारी बिना किसी सूचना के चार घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य शुरू करा देते हैं। पूर्वी फाटक मार्ग की बदहाली और दूरी अधिक होने के कारण राहगीर, वाहन चालक आवागमन करने से कतराते हैं। जबकि बड़ा प्रोजेक्ट होने के चलते एक दिन पूर्व सूचना प्रसारित कराकर ही बैरिकेडिंग लगवाना चाहिए न कि औपचारिकता तक सीमित होकर। यदि जानकारी रहती तो लोगों को दिक्कतों का पड़ता। दरवांसी, चंदापुर, रजमला, कोन-कुटिया, कोइरौना, सीतामढ़ी, सोनपुर-कटरा, इटहरा, बारीपुर, छेछुआं-भुर्रा, गोलखरा, बारीपुर, कालिकानगर, सदाशिवपट्टी, मैलौना आने-जाने के लिए वाहन चालकों ने रास्ता बदल कर यात्रा पूरी की।
इस संबंध में कार्य निरीक्षक एलपी गौतम ने बताया कि रेलवे सुरक्षा बल, स्थानीय थाना और स्टेशन पर सूचना देने के बाद ही पांच घंटे का बैरिकेडिंग फाटक मार्ग पर लगाया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस की तैनाती रही।