Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traffic Month: Police will work on the formula of Five-E

यातायात माह : फाइव-ई के फार्मूले पर काम करेगी पुलिस

Mon, 03 Nov 2025 01:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Traffic Month: Police will work on the formula of Five-E
ज्ञानपुर (भदोही)। नवंबर में चलने वाले यातायात माह के दौरान यातायात टीम फाइव-ई के फॉर्मूले पर कार्य करेगी। यातायात विभाग की ओर से पूरे महीने होने वाले कार्यों का चार्ट तैयार किया गया है। इसके तहत यातायात टीम फाइव-ई यानी इन्फोर्समेंट, इन्वायरमेंट, इमरजेंसी केयर, एजुकेशन और इंजीनियरिंग के कांसेप्ट पर काम करेगी। टीम इसी माध्यम से पूरे महीने अलग-अलग अभियान चलाएगी। लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने और दुर्घटनाओं को कम करने के लिए हर साल नवंबर में यातायात माह मनाया जाता है। इसमें परिवहन, यातायात और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम अलग-अलग कार्यक्रमों के तहत लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ उनकी नैतिक जिम्मेदारियों से अवगत कराती है। इस साल भी पूरे माह यातायात विभाग की टीम अभियान चलाएगी। इसके लिए फाइव-ई के फार्मूले पर काम किया जाएगा। इस फार्मूले के तहत यातायात विभाग की टीम लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनकी मदद करने, चालान करने और पर्यावरण संबंधी जिम्मेदारियां बताएगी। अभियान की सफलता के लिए यातायात के 18 व पुलिस-पीआरडी के 118 लोग काम करेंगे।
विज्ञापन

फाइव ई के मायने...
इन्फोर्समेंट : इसके तहत लोगों को यातायात नियमों के पालन को लिए जागरूक किया जाएगा।
इंजीनियरिंग : यातायात पुलिस की टीम वाहनों की तकनीकी कंडीशन देखकर कार्रवाई करेगी।
इमरजेंसी केयर : सड़क दुर्घटना के घायलों को गोल्डन ऑवर के अंदर चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इन्वायरमेंट : पर्यावरण व अन्य चीजों पर होने वाले प्रभाव को कम करने के लिए जागरूक किया जाएगा।
एजुकेशन : इसके तहत यातायात टीम स्कूल व कॉलेजों में बच्चों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed