फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Traffic in-charge honored for highest number of challans

Bhadohi News: सबसे ज्यादा चालान के लिए यातायात प्रभारी सम्मानित

Mon, 01 Dec 2025 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Traffic in-charge honored for highest number of challans
यातायात माह के समापन कार्यक्रम में बैठे छात्र-छात्राए और अन्य लोग। स्रोत संगठन
लालानगर। एक माह तक चले यातायात माह का रविवार को समापन होने के बाद लालानगर टोल प्लाजा पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सबसे ज्यादा चालान करने वाले पुलिसकर्मियों के साथ थानों को सम्मानित किया गया। सबसे ज्यादा 3470 चालान करने वाले यातायात प्रभारी अनिल सिंह को सम्मानित किया गया। यातायात जागरूकता को लेकर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को डीएम शैलेष कुमार, एसपी अभिमन्यु मांगलिक और एएसपी शुभम अग्रवाल ने पुरस्कृत किया। यातायात प्रभारी के बाद हेड कांस्टेबल विजय कुमार ने 2281, देवचंद्र राम ने 1203 चालान किया। इसी तरह महत्वपूर्ण योगदान देने वाले रुद्र प्रताप सिंह, रईश अहमद, योगेश सिंह, सद्दाम हुसैन, विजय कुमार और विशाल सिंह को भी सम्मानित किया गया। निबंध प्रतियोगिता में सुप्रिया गुप्ता प्रथम स्थान, प्रिया सिंह द्वितीय और सौम्या ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में किरन बिंद प्रथम, अमन सरोज द्वितीय व रिया यादव ने तीसरा, क्विज में देवेंद्र प्रथम, ज्योति यादव द्वितीय व अंशिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। दोनों अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों के पालन की अपील की। मौके पर सीओ यातायात राजीव सिंह भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed