{"_id":"66cf97ee182cafcdea062b04","slug":"traders-upset-over-inclusion-of-10-meter-highway-instead-of-9-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-115985-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: नौ की जगह 10 मीटर हाईवे में शामिल करने पर बिफरे व्यापारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: नौ की जगह 10 मीटर हाईवे में शामिल करने पर बिफरे व्यापारी
विज्ञापन
दुर्गागंज। वाराणसी, भदोही वाया मछलीशहर हाईवे 731बी निर्माण के दौरान दुर्गांगंज बाजार के व्यापारियों ने सड़क के दोनों लेन पर 10-10 मीटर हाईवे में शामिल करने की सूचना पर नाराज हो गए। ग्रामीणों का कहना था कि दोनों लेन पर 10-10 लिये जाने से बाजार पूरी तरह से उजड़ जाएगा। हालांकि हाईवे की कार्यदायी संस्था ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। बताया कि दोनों लेन पर 10 नहीं, बल्कि नौ मीटर ही शामिल किया जाएगा। जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।
जिले में वाराणसी, भदोही वाया मछलीशहर हाईवे 731बी को लेकर निर्माण तेजी से जारी है। जगह-जगह बाजारों में चौड़ीकरण के साथ नाली निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। इस बीच दुर्गागंज बाजार में कर्मचारियों ने सड़क के दोनों ओर 10-10 मीटर हाईवे में शामिल होने की बात कही। इसकी जानकारी होते ही बाजार के व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों का कहना था कि अगर 10-10 मीटर दोनों लेन पर हाईवे में शामिल किया जाएगा तो पूरा बाजार उजड़ जाएगा और दुकानें भी उसकी जद में आ जाएंगी। लोगों ने तत्काल निर्माण कार्य रोकवा दिया।
काम रूकने की जानकारी कार्यदायी संस्था के मुख्य सुपरवाइजर अनिल राय को मिली। मौके पर पहुंचे तो उन्होंने व्यापारियों को समझाया और बताया कि 10 नहीं बल्कि नौ मीटर ही दोनों लेन पर हाईवे में शामिल किया जाएगा। जिसके बाद व्यापारी शांत हुए। कार्यदायी संस्था के सुपरवाइजर अनिल राय ने कर्मचारियों को नाला निर्माण जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।