फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Trader community is the backbone of India's economy: Ramesh

व्यापारी समाज भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ : रमेश

Sat, 18 Apr 2026 02:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Trader community is the backbone of India's economy: Ramesh
ज्ञानपुर के चित्रांगन लॉन में व्यापारी सम्मेलन में मुख्य अति​थि को स्मृति चिन्ह देते चेयरमैन ज्
ज्ञानपुर। चित्रांगन लॉन में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल और ज्ञानपुर व्यापार मंडल के तत्वावधान में व्यापारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन

जहां व्यापारियों को सम्मानित करके समाज के विभिन्न आयामों पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजनों से व्यापारी एकता को बल मिलता है। छोटे दुकानदारों के हितों की रक्षा और पारदर्शी व्यापार नीति पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश के महामंत्री रमेश अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी समाज देश की अर्थ व्यवस्था की रीढ़ है। सरकार व्यापारियों के साथ खड़ी है। हमेशा उनके हक की बात करती है। उन्होंने छोटे व्यापारियों से एकजुट होकर कार्य करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज के विभिन्न समस्याओं पर बल दिया गया। उन्होंने कहा कि किसी को यदि कोई समस्या है, तो वह तुरंत संपर्क कर सकता है। समस्याएं बताने से उसका हल सुनिश्चित होता है।
हर किसी को एक दूसरे की मदद करनी चाहिए। ज्ञानपुर नगर के चेयरमैन डॉ. घनश्याम दास गुप्ता ने कहा कि निरंतर समाज नई-नई ऊंचाई पर पहुंच रहा है।
ऐसे कार्यक्रमों से व्यापारी समाज को बल मिलता है। जिला पंचायत सदस्य मुनेश्वर गुप्ता ने समाज को एकजुट रहने की अपील की। जिले के वरिष्ठ व्यापारियों, प्रांतीय सदस्यों व व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आयोजक रंजीत गुप्ता और आनंद सोनी ने किया। मुकेश स्वर्णकार ने अतिथियों का आभार प्रकट किया।
इस मौके पर सुरियावां के पूर्व चेयरमैन नंदलाल गुप्ता, अवधेश कुमार उमरवैश्य, शिव प्रकाश मोदनवाल, श्रीकांत जायसवाल, प्रकाश त्रिपाठी, यज्ञ नारायण जायसवाल, रंजीत गुप्ता, आनंद सोनी, आशीष त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में व्यापारी वर्ग के लोग मौजूद रहे। संचालन शेषधर गुप्ता ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed