फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tractor driver falls into fodder crushing machine due to slipping of foot, painful death

Bhadohi News: पैर फिसलने से चारा कुट्टी मशीन में गिरा ट्रैक्टर चालक, दर्दनाक मौत

Fri, 22 Mar 2024 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 01:18 AM IST
विज्ञापन
Tractor driver falls into fodder crushing machine due to slipping of foot, painful death
सुरियावां कोतवाली के बीरमपुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह पैर फिसलने के कारण चारा काटने वाली मशीन में गिरने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई। घटना की खबर लगते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वीरमपुर गांव निवासी अनिल कुमार बिंद (36) निजी ट्रैक्टर चलाकर परिवार का जीवकोपार्जन करता था। बृहस्पतिवार की सुबह वह ट्रैक्टर में पुआल काटने वाली चारा कुट्टी मशीन लगाकर पंचायत भवन के समीप चारा काट रहा था। बताया जा रहा है कि चारा कुट्टी मशीन के ऊपरी हिस्से पर लगा सेफ्टी ढक्कन, जो मशीन का ही एक हिस्सा है, वह अचानक खुल गया। उसे ठीक करने के लिए वह जैसे ही आगे बढ़ा, अचानक उसका पैर फिसल गया और वह चारा कुट्टी मशीन में गिर गया। इससे चारा कुट्टी में लगी धारदार गड़ासी और ब्लेड से उसके सर और पेट के हिस्से में बुरी तरह से चोट लग गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं उपस्थित एक अन्य व्यक्ति ने जब देखा तो तत्काल मशीन बंद की और उन्हें उसमें से निकालकर आनन-फानन में निजी चिकित्सालय ले गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। खबर मिलते ही कोतवाली प्रभारी रामनगीना यादव मौके पर पहुंच गए। परिवार वालों को समझा-बुझाकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी रो-रोकर बेहोश, तीन मासूमों के सर से उठा पिता का साया
सुरियावां कोतवाली के बीरमपुर में हुए हादसे के बाद मृतक अनिल कुमार बिंद (36) की पत्नी चंदा देवी रो-रो कर बेहोश हो जा रही थी। बच्चे भी अपने पिता के होने के गम में बेसुध पड़े हुए थे। मृतक को तीन बेटी और एक बेटा है। सभी नाबालिग हैं। खुशबू (13), खुशी कुमारी (11), विशाल कुमार (8) और अंकिता कुमारी की उम्र 5 साल है। इन सभी के सिर से पिता का साया उठ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed