फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tool kit distributed to 200 beneficiaries of PM-Suraj scheme

Bhadohi News: पीएम-सूरज योजना के 200 लाभार्थियों को टूल कीट वितरित

Thu, 14 Mar 2024 12:50 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Tool kit distributed to 200 beneficiaries of PM-Suraj scheme
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिग के माध्यम से प्रधानमंत्री सामाजिक उत्थान व रोजगार आधारित जनकल्याण (पीएम-सूरज) राष्ट्रीय पोर्टल का शुभारंभ किया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के कंसापुर स्थित विकास भवन में भी किया गया। जिसकी अध्यक्षता औराई विधायक दीनानाथ भास्कर और सीडीओ यशवंत कुमार सिंह ने की। कार्यक्रम में 200 से अधिक लाभार्थियों को टूल कीट वितरण किया गया।
विज्ञापन

विधायक दीनानाथ भास्कर ने विभिन्न विभागों के विभिन्न योजनाओं में वंचित वर्गों सफाईकर्मी लाभार्थियों को टूलकिट, प्रमाण पत्र, डेमोचेक का वितरण किया गया। यह एक परिवर्तनकारी पहल है, जिसका उद्देश्य समाज के सबसे वंचित वर्गों का उत्थान करना है। सीडीओ ने बताया कि पीएम सूरज राष्ट्रीय पोर्टल के अंतर्गत वंचित समूहों को ऋण की मंजूरी सीवर और सेफ्टी टैंक श्रमिकों को नमस्ते आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड और पीपीई किट का वितरण किया गया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ. ऐश्वर्यराज लक्ष्मी ने बताया कि पीएम सूरज पोर्टल के सजीव प्रसारण कार्यक्रम में जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के अंतर्गत 20 लाभार्थियों, जिला समाज कल्याण अधिकारी 20, परियोजना अधिकारी डूडा 30 लाभार्थियों को डेमो चेक दिया। वहीं उपायुक्त उद्योग 100, जिला खादी ग्रामोद्योग 25, अग्रणी जिला प्रबंधक यूनियन बैंक 20 लाभार्थियों को डेमो चेक और टूल किट दिया दिया गया। इस मौके पर डीपीआरओ संजय कुमार मिश्रा, शत्रुघ्न कनौजिया, आशुतोष सहाय पाठक, डॉ.पंकज कुमार, रवि शकंर शुक्ला, अरुण कुमार जायसवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed