फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Toll plaza long jam in recovery

वसूली के चक्कर में लग रहा जाम

Mon, 03 Aug 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Toll plaza long jam in recovery
ज्ञानपुर। वाराणसी-प्रयागराज राजमार्ग पर लालानगर टोल प्लाजा पर टोल वसूली के चक्कर में जाम का झाम बढ़ गया है। इन दिनों लगभग प्रतिदिन टोल पर वाहनों को आधे घंटे से लेकर 45 मिनट तक रुकना पड़ रहा है। यही नहीं लेन तक पहुंच चुके वाहनों को फिर बैक कर पीछे लाइन में लगने को कहा जा रहा है। इससे प्लाजा पर काफी देर तक जाम की समस्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

टोल टैक्स प्लाजा पर फास्टैग से वसूली शुरू होने के बाद मैन्यूवली शुल्क वसूलने की परिपाटी बंद अलग कर दी गई है। अब फास्टैग के लिए अलग और कैश पेमेंट के लिए अलग काउंटर बनाए गए हैं। मगर व्यावहारिक तौर पर देखा जाए तो जाम की जिस समस्या से बचने के लिए ये नए प्रावधान बनाए गए, वह समस्या जस की तस है। लालानगर टोल प्लाजा पर यही देखने को मिल रहा है। तकरीबन पखवारेभर से वसूली के चक्कर में प्लाजा पर लंबा जाम लग रहा है। इससे चालकों को परेशान होना पड़ रहा है। प्लाजा पर आधे घंटे से परेशान हो रहे चिकित्सक डॉ. जेएस बिंद ने कहा कि पिछले कई दिनों से वाहन चालकों को इस स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। जाम में फंसकर लंबा समय जाया करने के बाद लेन तक पहुंचने के बाद चालकों को टोल के कर्मचारी बैक कराते हैं और फिर पीछे लाइन में लगने को कहते हैं। इससे हालात विषम हो जाते हैं। ऐसी स्थिति लगभग रोज सामने आ रही है। इसी तरह प्रयागराज की ओर जा रहे अवनीश कुमार ने कहा कि काफी देर तक जाम में खड़ा कराया जा रहा है। इस संबंध में टोल प्लाजा संचालन की देखरेख करने वाले शिवश्याम यादव ने कहा कि कैश वाले जो लोग फास्टैग लेन में आ जाते हैं, उन्हें वापस किया जाता है। क्योंकि फास्टैग लेन में कैश रसीद की सुविधा नहीं है। पहले ही संकेतक लगाया गया है, लेकिन चालक बिना देखे अंदर तक चले आते हैं। इससे जाम लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed