फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Toll-free number issued to address farmers' issues.

Bhadohi News: किसानों की समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Mon, 24 Aug 2026 02:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Toll-free number issued to address farmers' issues.
केंद्र सरकार की महात्वाकांक्षी किसान सम्मान निधि योजना से संबंधी किसी भी समस्या और जानकारी के लिए किसानों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। न तो कहीं भाग दौड़ करनी है। किसान घर बैठे व्हाट्सएप के जरिये समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं। कृषि विभाग की ओर से इसे लेकर टोल फ्री नंबर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

उधर सम्मान निधि का लाभ प्राप्त कर रहे किसानों को फार्मर रजिस्ट्री व बैंक खाते की ई केवाइसी कराने पर भी जोर दिया जा रहा है। कारण है कि फार्मर रजिस्ट्री एवं ई-केवाइसी न होने पर सम्मान निधि की धनराशि खाते में नहीं आएगी। उप निदेशक कृषि डाॅ. रामप्रवेश ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में पति-पत्नी एवं नाबालिग बच्चों में से किसी एक व्यक्ति को ही मिलती है।
विज्ञापन

ऐसे किसान जिन्हें वरासत के जरिये जमीन प्राप्त हुई है वह किसी भी सहज जनसेवा केंद्र से सम्मान निधि के लिए आवेदन कर सकते हैं। बताया कि एक फरवरी 2019 के बाद क्रय की गई और उपहार में भूमि प्राप्त करने वाले किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सम्मान निधि से जुड़ी समस्या के समाधान के लिए टोल फ्री नं. 7839882489 जारी किया जा रहा है। जनपद के लाभार्थी इस नंबर पर अपना आधार नंबर या आधार की फोटो काॅपी व्हाट्स एप के जरिये भेज करके अपनी समस्या बताकर उसका समाधान प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed