{"_id":"578a8ef34f1c1b027d1411e6","slug":"tokens-for-the-college-student-who-denied","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोकन के लिए कालेज पहुंचे वंचित छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोकन के लिए कालेज पहुंचे वंचित छात्र
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
Updated Sun, 17 Jul 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कॉलेज प्रशासन की ओर से टोकन वितरण की तिथि बढ़ाने से वंचित छात्रों को राहत मिली है। टोकन वितरण बंद होने से कॉलेज परिसर का चक्कर काट रहे छात्रों ने कतार लगाकर शनिवार को टोकन लिया।
काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अब तक करीब चार हजार छात्र-छात्राओं ने टोकन लिया है। इसके अलावा तीन हजार से अधिक छात्र-छात्राओं ने टोकन लेकर आवेदन भी कर दिया है।
मालूम हो कि 18 जुलाई तक के लिए काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय प्रशासन की ओर से टोकन वितरण तिथि बढ़ा दी गई है। छात्रों की मांग और वंचित होने वालों की तादाद अधिक देखकर कॉलेज प्रशासन ने दूसरी बार तिथि बढ़ाई है। शनिवार को कॉलेज में करीब डेढ़ सौ छात्र-छात्राएं टोकन लेने के लिए पहुंचे। इससे शिक्षकों के हिसाब से सृजित इस साल करीब 21 सौ सीटों के मुकाबले चार हजार टोकन वितरण हो चुके हैं।