फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   toilets, bhadohi news

Bhadohi News: मरम्मत के लिए 2.69 लाख एकल शौचालयों का होगा सर्वे

Fri, 22 Dec 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
toilets, bhadohi news
स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिले की 546 ग्राम पंचायतों में बने दो लाख 69 हजार एकल शौचालयों का सर्वे होगा। इसकी जिम्मेदारी 500 से अधिक पंचायत सहायकों को सौंपी गई है। शौचालयों की वास्तुस्थिति पंचायत सहायक एप पर अपलोड किया जाएगा। चिन्हित शौचालयों की ग्राम पंचायतें मरम्मत कराएंगी। जिस पर पांच सौ से लेकर पांच हजार तक ग्राम पंचायत निधि से खर्च किया जा सकेगा।
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन के तहत वर्ष 2012-13 में सरकार की ओर से बेसलाइन सर्वे कराया गया था। सर्वे रिपोर्ट में 1995 से आच्छादित 70 हजार परिवारों को छोड़कर करीब दो लाख परिवारों को शामिल किया गया। जिसके आधार पर शुरूआत में करीब 70 हजार जबकि 2014 के बाद दो लाख से अधिक एकल शौचालय का निर्माण किया गया। प्रधानों और सचिवों की मनमानी और लाभार्थियों की उदासीनता से एकल शौचालयों की हालत ठीक नहीं है। 50 फीसदी से अधिक शौचालयों में गड्ढा, दरवाजा, छत आदि नहीं बन सके हैं। जिससे उसका उपयोग नहीं हो पा रहा है। प्रति शौचालय पर करीब 12 हजार खर्च होने के बाद भी लोग खुले में शौच जाने के लिए विवश हैं। साल 2022 से बदहाल हो चुके शौचालयों के मरम्मत की मुहिम शुरू की गई। जिसमें शौचालयों की हालत क्या है, उसकी फोटो खींचकर पंचायत सहायक एप पर अपलोड किया जाएगा। उसी के आधार पर उनकी मरम्मत होगी।
विज्ञापन

स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक सरोज पांडेय ने बताया कि पंचायत सहायकों को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मकर संक्रांति तक सर्वे रिपोर्ट आने पर कम से कम 500 और अधिकतम पांच हजार खर्च कर शौचालय की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

2023 में सात हजार शौचालयों की हुई मरम्मत
ज्ञानपुर। जिले में एकल शौचालय का सर्वे का काम साल 2022 से शुरू हुआ। पंचायत राज विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो पहले साल चिन्हित सात हजार शौचालय मरम्मत लायक पाए गए। 2023 में जरूरत के हिसाब से उनकी मरम्मत की गई। अब 2024 में सुधार के लिए सर्वे की कवायद शुरू की गई है।

एकल शौचालयों का सर्वे कराया जाएगा। उसे रेट्रोफिटिंग के तहत सही कराया जाएगा। पंचायत सहायकों को जिम्मेेदारी दी गई है। सर्वे पूर्ण होने पर मरम्मत का कार्य शुरू होगा-राकेश कुमार यादव, डीपीआरओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed