फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Today the Shehnai will ring, there will be 213 pairs of each other.

Bhadohi News: आज गूंजेगी शहनाई, एक दूजे के होंगे 213 जोड़े

Wed, 28 Feb 2024 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 28 Feb 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
Today the Shehnai will ring, there will be 213 pairs of each other.
ज्ञानपुर। जिले में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना की तैयारी बुधवार शाम तक पूरी कर ली गई। बृहस्पतिवार को छह ब्लॉकों में 213 जोड़ों की शादी कराई जाएगी। संस्थाओं ने दुल्हन को दिए जाने वाले उपहार को ब्लॉकों मुख्यालय पर पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बेटियों की शादी के लिए सरकार मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना चला रही है। जनवरी में करीब 240 जोड़ों की शादी की गई थी। उसी दौरान बलिया में गड़बड़ी के बाद लाभार्थियों के सत्यापन को सख्त कर दिया गया। 26 फरवरी को प्रस्तावित शादी को जोड़ों की कमी के कारण टाल दिया गया। अब ब्लॉकों से सत्यापन पूर्ण होने पर कुल 213 जोड़ों का चयन कया गया है। मुख्य विकास अधिकारी यशवंत कुमार सिंह ने बताया कि 29 फरवरी को शुभ मुहूर्त में सभी ब्लॉकों में विवाह समारोह का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया कि एक शादी पर कुल 51 हजार रूपये खर्च होंगे। इसमें 35 हजार वधू के बैंक खाते में भेजा जाएगा जबकि 10 हजार की उपहार सामग्री दी जाएगी। छह हजार रुपये विवाह के आयोजन पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed