फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   today hot day break record in this summer

Bhadohi News: भदोही में टूटा पांच साल का रिकॉर्ड, इस साल सबसे गर्म रहा 14 जून

Sat, 15 Jun 2024 03:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2024 03:54 AM IST
विज्ञापन
today hot day break record in this summer
ज्ञानपुर। जनपद में निरंतर मौसम की तल्खी बरकरार है। गर्मी में 14 जून को बीते पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया। शुक्रवार बीते पांच साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। अधिकम तापमान 45 डिग्री के करीब पहुंच गया। पिछले पांच दिनों से पारा लगातार 44 डिग्री सेल्सियस के पार चल रहा है। लू के प्रकोप का खतरा भी बढ़ गया है। लोगों को फिलहाल गर्मी से राहत मिलता नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन

जिले में गर्मी ने कई सालों का रिकॉर्ड शुक्रवार को तोड़ दिया। पांच साल के आंकड़ों पर गौर करेंगे तो इस बार 14 जून सबसे गर्म रहा। गर्मी का तेवर ऐसा रहा कि लोग सड़कों पर निकलने से बचते दिखे। शुक्रवार को तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज की गई। तापमान बीते पांच सालों में 14 जून को सबसे अधिक है। तेज धूप से लोगों की परेशानियां सातवें आसमान पर पहुंच गईं। लू के थपेड़ों से चेहरे झुलस रहा था। सुबह से ही तेज धूप के कारण भीषण गर्मी का एहसास हुआ। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 44.8 डिग्री सेल्यिसस दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तामपान 35 डिग्री दर्ज किया गया। बताया कि 16 जून से मौसम में बदलाव देखा जा सकता है।
विज्ञापन


-------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट:

जिला अस्पताल में 720 के पार पहुंचा ओपीडी

गर्मी के बढ़ते प्रकोप के कारण सरकारी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। जिला चिकित्सालय में ओपीडी 720 के पार पहुंच गई। चिकित्सक अस्पताल आने वाले मरीजों को सजग रहने की नसीहत दे रहे हैं। फिजिशियन डॉ. प्रदीप यादव ने बताया प्रचंड गर्मी पड़ रही है। इससे बचाव को लेकर तरल पदार्थों का खूब सेवन करें। इसमें किसी तरह की लापरवाही न बरतें, धूप में सफर करने से बचें। सफर के दौरान पानी का बोतल साथ रखें।

इनसेट:

पांच साल का तापमान:

वर्ष - अधिकतम - न्यूनतम

2020 - 35.7 - 26.8

2021 - 33.3 -25.6

2022 - 43.4 -33.3

2023 - 42.9 -30.6

2024 - 44.8 -35

इनसेट:

बीते पांच दिनों का तापमान

दिन - अधिकतम - न्यूनतम

शुक्रवार - 44.8 -35

बृहस्पतिवार -44.6 -31

बुधवार- 44.6-31.9

मंगलवार- 44.4 - 28

सोमवार- 44 - 30.8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed