फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Today, 1337 lawyers will vote at two booths

Bhadohi News: दो बूथों पर आज 1337 अधिवक्ता करेंगे मतदान

Fri, 02 Jan 2026 01:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Today, 1337 lawyers will vote at two booths
ज्ञानपुर। जिला बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव की तैयारी पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को मध्यस्थता सेंटर में बनाए गए दो बूथों पर 1337 अधिवक्ता मतदान करेंगे। सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदान होगा। चुनाव मैदान में अध्यक्ष पद पर छह समेत कुल 39 प्रत्याशी हैं।
विज्ञापन

जिला बार एसोसिएशन चुनाव के वार्षिक चुनाव की तैयारी वैसे तो महीने भर से चल रही है। नामांकन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में माहौल बनाने में जुटे हैं।
विज्ञापन

नामांकन पत्रों की जांच, नाम वापसी होने के बाद अध्यक्ष पद पर छह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पर तीन, महासचिव पद पर तीन, उपाध्यक्ष 10 वर्ष से ऊपर चार, उपाध्यक्ष 10 वर्ष के नीचे के लिए दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोषाध्यक्ष के लिए चार, संयुक्त सचिव पर चार, आय-व्यय पर एक, वरिष्ठ कार्यकारिणी में सात और कनिष्ठ में चार उम्मीदवार समेत कुल 39 प्रत्याशी बचे हैं। अब एल्डर्स कमेटी चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में जुटी है।
एल्डर्स कमेटी के सदस्य मोहन लाल मिश्रा ने बताया कि दो जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक मतदाता बूथों पर मत डालेंगे। उन्होंने बताया कि कुल 1337 अधिवक्ता मतदान करेंगे।

मध्यस्थता सेंटर में दो बूथ बनाए गए हैं। मतदान के लिए सभी अधिवक्ता मतदाता अपना सीओपी परिचय पत्र साथ लेकर आएं। न लाने पर मतदान से वंचित किया जाएगा। कहा कि पारदर्शी चुनाव कराने के लिए हर स्तर से तैयारी की गई है।
उन्होंने बताया कि तीन जनवरी को सुबह 11 बजे से मतगणना शुरू हो जाएगी। मतदान के लिए सुरक्षा की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed