{"_id":"670d98bb1ba4f56eee0804d5","slug":"to-save-his-life-the-young-man-left-his-bicycle-on-the-track-and-ran-away-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-117799-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: जान बचाने के लिए ट्रैक पर साइकिल छोड़ भागा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: जान बचाने के लिए ट्रैक पर साइकिल छोड़ भागा युवक
विज्ञापन
गोपीगंज। पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी-प्रयागराज रेलखंड पर सोमवार की सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बच गया। ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन के पश्चिमी छोर प्लेटफाॅर्म के बगल में साइकिल लेकर ट्रैक पार कर रहा युवक वंदे भारत एक्सप्रेस आने पर साइकिल ट्रैक पर ही छोड़कर दूर भाग गया। जिससे वह बच गया। हादसे में उसकी साइकिल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद करीब 20 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।
सोमवार की सुबह वंदे भारत वाराणसी से नई दिल्ली जा रही थी। इस बीच स्टेशन के पश्चिमी छोर से एक युवक साइकिल लेकर ट्रैक पार कर रहा था। बताया जा रहा है कि ट्रैक पार कर रहे युवक के सामने अचानक तेज रफ्तार वंदे भारत आते हुए दिखाई दी। जिससे जान बचाने के लिए युवक साइकिल ट्रैक पर ही छोड़कर दूर भाग गया। रेलवे ने जांच के बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया। दूसरी तरफ आरपीएफ फरार हुए युवक की तलाश में जुटी है। आरपीएफ इंस्पेक्टर मुकेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में हैं। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
मेले के कारण इस समय सभी ट्रेनें काशन पर चलाई जा रही हैं। जिससे ट्रेनों की रफ्तार अपेक्षाकृत कम हैं। युवक ट्रेन को आते देख डर कर ट्रैक पर साइकिल छोड़कर भाग गया। जिससे ट्रेन 20 मिनट रुकी रही। मामले का मेमो तैयार कर आरपीएफ को सूचना दी गई है। - संजय पांडेय, स्टेशन अधीक्षक