फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   tirnga yatra in bhadhoi

तिरंगा यात्रा: सीएए के समर्थन में सड़कों पर उतरी भीड़

Sun, 12 Jan 2020 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
tirnga yatra in bhadhoi
पकरी तिराहे पर जुलूस में कार्यकर्ताओं के शामिल विधायक रवींद्र नाथ त्रिपाठी - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। नागरिकता कानून और एनआरसी के विरोध में धरना-प्रदर्शनों और उपद्रव के बाद शनिवार को कानून के समर्थकों ने ताकत दिखाई। भाजपा और आरएसएस समेत बड़ी तादाद में समर्थक तिरंगा हाथ में लेकर सड़क पर उतर गए। इस दौरान सीएए और एनआरसी को देश के लिए जरूरी बताते हुए उसे संविधान की मजबूती के लिए सकारात्मक कदम बताया।
विज्ञापन

विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान से भारत माता की जय के नारे के. साथ निकली तिरंगा यात्रा में लोगों को सीएए के प्रति जागरूक किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री एवं जिला प्रभारी संजय राय ने कहा कि संसद के दोनों सदनों में सीएए एक्ट पास होने के बाद गृह मंत्रालय ने लागू कर दिया। किसी भी धर्म या संप्रदाय के लोगों की नागरिकता इससे समाप्त नहीं होगी, बल्कि पड़ोसी देशों के प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता दी जाएगी। भाजपा जिलाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कानून के बनने से सही मायने में उन स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों की आत्मा को शांति मिली होगी, जिन्होंने देश के लिए तो अपनी जान न्यौदावर की। इसके बाद लोक जागरण पदयात्रा वीएनजीआईसी से शुरू होकर शीतल पाल तिराहा, हरिहरनाथ मंदिर, श्यामा प्रसाद मुखर्जी, जिला अस्पताल और प्रोफेसर कॉलोनी होते हुए वहीं पहुंचकर समाप्त हुई। सभी लोग हाथों में तख्तियां लेकर सीएए का समर्थन करते दिखे, जिसमें लिखा गया था कि भ्रम हिंसा का क्या है काम, बापू का रखो मान...। तुम पंथवाद से तोड़ोगे हम राष्ट्रवाद से जोड़ेंगे...। भारतीयता की क्या पहचान सीएए का हो सम्मान...।
विज्ञापन

इस दौरान हरिहरनाथ मंदिर के पास पदयात्रा में शामिल लोगों पर पुष्प वर्षा भी की गई। इस मौके पर सांसद रमेश बिंद, भदोही विधायक रविंद्रनाथ त्रिपाठी, औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर, पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, पूर्व अध्यक्ष हौसिला पाठक, पूर्व प्रमुख सुधांशु मिश्रा विधू, शैलेंद्र दूबे, नागेंद्र सिंह, डॉ. राकेश दूबे, संगीता खन्ना, सपना दूबे, गोरेलाल पांडेय, लवी सिंह ठाकुर, पंकज तिवारी, सर्वेश पाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक और चार पहिया से पहुंचे समर्थक
ज्ञानपुर। विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित तिरंगा पदयात्रा में शामिल होने के लिए बाइक और चार पहिया से समर्थक पहुंचे। खमरिया से भाजयुमो जिलामंत्री संदीप कुमार मौर्य, महराजगंज से भाजपा नेता मंडल सोनकर के नेतृत्व में कई लोग कार्यक्रम में पहुंचे। इस मौके पर विनय प्रकाश मौर्य, जय प्रकाश शुक्ला, रवि वर्मा, कमलेश मौर्य आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed