फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Tight security will be in graduate counseling

स्नातकोत्तर काउंसलिंग कड़ी सुरक्षा में होगी  

Wed, 17 Aug 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Wed, 17 Aug 2016 01:41 AM IST
विज्ञापन
 गत शनिवार को छात्रों के दो गुट में हुए संघर्ष के बाद काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बुधवार से स्नातकोत्तर की काउंसलिंग कड़ी सुरक्षा के बीच होगी। सुरक्षा के लिए चिंतित कॉलेज प्रशासन ने जिला प्रशासन से बात कर सुरक्षा की मांग की है। जिला एवं पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के लिए प्राचार्य को आश्वासन दिया है। बुधवार को कॉलेज प्रशासन की ओर से कला, विज्ञान संकाय में सामान्य वर्ग की रिक्त  सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। 
विज्ञापन

बुधवार को आरक्षित वर्ग के आवेदकों के प्रवेश के लिए भी मेरिट जारी होने की संभावना है। वैसे भी सामान्य वर्ग की रिक्त सीटों पर छात्रनेता अपनों को प्रवेश दिलाने के लिए सक्रिय हैं। अपनी मांगाें को लेकर छात्रों का स्टैंड और मेरिट से प्रवेश के लिए कॉलेज प्रशासन के रवैये से अशांति की आशंका बनी हुई है। शनिवार को छात्रों का हंगामा और वर्चस्व को लेकर मारपीट ने प्राध्यापकों और नव प्रवेशी छात्रों को भयभीत कर दिया है। ऐसे में बिना टाइट सुरक्षा व्यवस्था प्रवेश और पठन-पाठन संभव नहीं है। क्योंकि मारपीट में एक गुट के छात्रों की तादाद कम थी। ऐसे में दूसरा गुट भारी पड़ गया था। इसलिए चौकसी न रहने पर कॉलेज कैंपस में फिर से टकराव होने की संभावना बनी हुई है। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन जोशी ने बताया कि छात्रों के हंगामा और आपस में मारपीट करने से कालेज में शांति व्यवस्था के लिए प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से वार्ता हो गई है। बुधवार को सामान्य वर्ग के रिक्त सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। जबकि इसके बाद आरक्षित वर्ग के छात्रों का प्रवेश होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed