फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Thug gang busted, two interstate thugs arrested

Bhadohi News: ठगी गिरोह का पर्दाफाश, दो अंतर्जनपदीय ठग गिरफ्तार

Wed, 03 May 2023 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
Thug gang busted, two interstate thugs arrested
ज्ञानपुर। नौकरी और लोन दिलाने के नाम पर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पुलिस ने मंगलवार को पर्दाफाश किया। अंगूठे के निशान का क्लोन और कुटरचित दस्तावेज बनाकर रूपयों की ठगी करने वाले दो अंतर्जनपदीय ठग को गिरफ्तार किया। वहीं दो की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कई उपकरण और जरूरी कागजात बरामद किए। पुलिस ने उनके खातों में रखे 87 हजार भी फ्रीज करा दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश भारती ने बताया कि भदोही कोतवाली क्षेत्र के ह्दयपट्टी निवासी मिश्रीलाल और बिंदू सिंह निवासी कीर्तिपुर ने कोतवाली में तहरीर दिया था कि उनके यूबीआई और एसबीआई के खाते से अलग-अलग तिथियों में पैसे निकाल लिए गए। पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना शुरू की। इसी तरह दुर्गागंज के सरायहोला निवासी बर्फी देवी ने भी तहरीर देकर अज्ञात लोगों की ओर से खाते से 20 हजार निकालने की शिकायत की गई। जालसाजी और आईटी एक्ट में केस दर्ज कर पुलिस ने विवेचना शुरू की।
विज्ञापन

एसपी डॉ. अनिल कुमार ने साइबर सेल और भदोही पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। मंगलवार को पुलिस टीम ने भदोही तहसील से सोमवार शमा को शातिर ठग ऋषिराज सिंह निवासी तेजा पुराथाना सोरांव प्रयागराज, रोहित कुमार निवासी बस्ती थाना मधुबन मऊ को गिरफ्तार कर लिया। वहीं शुभम सिंह निवासी भवानीपुर दल्हूपुर प्रतापगढ़, शुभम द्विवेदी निवासी सोबतिया बाग जार्जटाउन प्रयागराज पुलिस को चकमा देकर भाग गए। एसपी ने बताया कि ठगों की निशानदेही पर उत्कर्ष अपार्टमेंट जार्जटाउन चुंगी, प्रयागराज से 194 अदद अंगूठा क्लोन प्रत्येक के साथ आधार नंबर व बैंक के नाम पर्ची तथा फिंगरप्रिंट क्लोन बनाने के विभिन्न उपकरण-पाली स्टैंपर मशीन, प्रिंटर मशीन, लैपटॉप, दो बायोमेट्रिक मशीन मय ओटीजी आदि बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि हमारा चार लोगों का एक गिरोह है। हम लोग मिलकर सीएससी सेंटर बनाकर सीधे साधे लोगों को नौकरी एवं लोन दिलाने के नाम पर उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड,लाइव फोटो आदि प्राप्त करके एवं भूलेख साईट पर खतौनी आदि सर्च कर रजिस्ट्री का पेपर डाउन लोड कर आधार नंबर लिख लेते हैं। उसके बाद अंगूठे की निशानी की स्क्रीन साट लेकर स्कैनर मशीन से स्कैन कर मोहर बनाने वाले सभी उपकरण का प्रयोग कर अंगूठे का क्लोन तैयार कर लेते हैं। बायोमैट्रिक मशीन के माध्यम से सीएसपी लागिन कर लोगों का पैसा अपने परिचितों के एकाउंट में ट्रांसफर कर लेते हैं। एसपी ने टीम को 25 हजार पुरस्कार देने की घोषणा की। गिरफ्तारी टीम में सुशील त्रिपाठी, मिथिलेश यादव सहित अन्य पुलिसकर्मी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed