फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three young men of a family died in a truck accident, the girl's family was coming to see one of the young men

Bhadohi News: ट्रक की टक्कर से परिवार के तीन युवकों की मौत, एक युवक को लड़की वाले देखने आ रहे थे

Tue, 08 Apr 2025 12:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Apr 2025 12:40 AM IST
विज्ञापन
Three young men of a family died in a truck accident, the girl's family was coming to see one of the young men
महराजगंज। औराई कोतवाली के तिउरी गांव के पास वाराणसी-प्रयागराज हाईवे के उत्तरी लेन सर्विसलेन पर ट्रक की टक्कर से एक ही परिवार के तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों बाइक से महराजगंज बाजार में खरीदारी करने गए थे। वहां से लौटते समय ट्रक ने टक्कर मार दी। मृतकों में एक युवक को मंगलवार को लड़की वाले देखने आ रहे थे। इसकी घर में तैयारी चल रही थी।
विज्ञापन

औराई कोतवाली के बासदेवपुर निवासी कल्लू सरोज का पुत्र रिंकू (20) 12वीं का छात्र था। परिजनों के अनुसार, मंगलवार को उसको लड़की वाले देखने आ रहे थे। इसके लिए घर में तैयारियां चल रही थीं। मेहमानों के स्वागत के लिए रिंकू सामान की खरीदारी करने महराजगंज बाजार जा रहा था। उसके साथ ही उसके चचेरे भाई अमर (19) पुत्र संतोष और अमित (18) पुत्र सखीचंद सरोज भी थे। बाजार से खरीदारी के बाद वे बासदेवपुर घर लौट रहे थे। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे की उत्तरी लेन सर्विसलेन पर तिउरी गांव के पास अचानक सामने एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे तीनों हाईवे के खुले नाले में जा गिरे। टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से तीनों को औराई ट्राॅमा सेंटर लाया गया। वहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। परिजनों के अनुसार, रिंकू दो भाइयों में छोटा था। अमर दो भाइयों और अमित तीन भाइयों में बड़ा था। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया। सीओ नरेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना तिउरी गांव के पास सर्विसलेन पर हुई। तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए। टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed