फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three vicious members of cattle theft gang arrested

Bhadohi News: पशु चोरी गिरोह के तीन शातिर गिरफ्तार

Wed, 15 Jan 2025 12:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Three vicious members of cattle theft gang arrested
भदोही। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार को तीन पशु चोरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने भैंस चोरी में प्रयोग की गई पिकअप बरामद की है। सोमवार को ग्राम नगुआ से तीन भैंस चोरी का मामला संज्ञान में आने के मंगलवार को टीम गठित कर हुई। सघन कार्रवाई में पशु चोर पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
विज्ञापन

कोतवाली के नगुआ गांव निवासी सुशील यादव ने पुलिस को उनके घर के टिन शेड में बंधे तीन भैंस के चोरों के खोलने की सूचना दी थी। पुलिस मामले में मुकदमा दर्ज किया।
विज्ञापन

कोतवाल अश्विनी कुमार त्रिपाठी ने बताया कि विशेष गठित टीम वरुणा नदी पुल याकूबपुर मार्ग पर छानबीन के दौरान संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इस बीच बिना नंबर की पिकअप से पशु चोरी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी आशीष पाल, शिवम यादव, सुरेश यादव को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के दौरान ही उनके पास से चोरी की भैंस के बिक्री के कुल 47,500 रुपये भी नगद बरामद कर लिया। साथ ही चोरी में इस्तेमाल बिना नंबर की पिकअप वाहन व तीन अदद एंड्राइड मोबाइल फोन जब्त कर लिया। बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों की अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच की जा रही है। बताया कि वे पशुओं को बेच कर अयोध्या से लौट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed