फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three STPs will be set up at a cost of Rs 127 crores, dirty water will not go into the rivers

Bhadohi News: 127 करोड़ से लगेंगे तीन एसटीपी नदियों में नहीं जाएगा गंदा पानी

Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
Three STPs will be set up at a cost of Rs 127 crores, dirty water will not go into the rivers
जिले में तीन जल शोधन संयत्र (एसटीपी) लगाए जाएंगे। इसके लिए जगह चिह्नित कर लिया गया है।
विज्ञापन

भदोही के धौरहरा में 170 लाख लीटर, धसकरी में 50 लाख लीटर और औराई रोड पर रामपुर में 30 लाख लीटर की क्षमता वाला एसटीपी बनाया जाएगा।
शासन ने इसके लिए 127.26 करोड़ रुपये जारी किया है। नमामि गंगे परियोजना के इस कार्य को 21 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। जिले में गंगा, वरुणा और मोरवा नदीं है। वरुणा नदी उत्तरी छोर पर बहती है।
वहीं गंगा दक्षिणी छोर से होकर गुजरती है। मोरवा नदी जिले के बीचो बीच से होकर निकलती है। गंगा की सहायक नदी वरुणा और मोरवा नदी में दूषित पानी जाता है। जिले में 200 से अधिक कालीन कंपनियां हैं। वहीं 200 से 250 के बीच भट्ठे और औद्योगिक ईकाइयां हैं।
विज्ञापन

यहां से निकलने वाला दूषित पानी नदियों में जाता है। हालांकि कई कालीन कंपनियों में ईटीपी प्लांट स्थापित है। राजस्व विभाग ने पिछले दिनों पिपरी में छह बीघा व भिखारीपुर में चार बीघा सरकारी जमीन उपलब्ध करा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन के कागजात तैयार होने के बाद जिलाधिकारी व मंडलायुक्त से अनुमोदन कराया गया। इसके बाद प्रस्ताव शासन को भेजा गया था।
मोरवा नदी में रोजाना 200 से 250 लाख लीटर गंदा पानी गिरता है। जो आगे जाकर वरुणा नदी में समाहित होता है। वरुणा नदी गंगा में जाकर मिलती है। मोरवा में गिरने वाले प्रदूषित पानी को शुद्ध करने के लिए सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) लगाने की योजना तीन साल पहले बनाई गई थी। जलनिगम, वाराणसी के एई विक्की कश्यप ने बताया कि भदोही में एसटीपी प्लांट बैठाने का तकनीकी ड्राफ्ट नमामि गंगे योजना कार्यालय नई दिल्ली भेजा गया है।
वहां से अनुमोदन होते ही एक सप्ताह के भीतर एसटीपी प्लांट की निविदा की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed