फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three small bridges will be built with Rs 4.56 crores, approval received

Bhadohi News: 4.56 करोड़ से बनेंगे तीन लघु सेतु, मिली स्वीकृति

Mon, 01 Jan 2024 12:26 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Three small bridges will be built with Rs 4.56 crores, approval received
ज्ञानपुर। जिले की तीनों विधानसभाओं में एक-एक लघु सेतु की स्वीकृति मिल गई है। चार करोड़ 56 लाख की लागत से भदोही के बढ़ौना, ज्ञानपुर के बिरनई और औराई के द्वारिकापुर में लघु सेतु का निर्माण शुरू होगा। इसके लिए पहली किस्त भी शासन ने जारी कर दिया है। जनवरी में इसके शुरू होने की उम्मीद विभाग ने की है। इससे कई गांव की दूरी कम हो जाएगी और हजारों लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में दो छोटी नदियां मोरवा और वरूणा बहती हैं। इसके अलावा कई बड़े नाले भी हैं। जिन पर दो से ढाई दशक पूर्व बनाए गए सेतु या तो जर्जर हो चुके हैं या बने ही नहीं है। जिससे एक तरफ से दूसरे तरफ जाने के लिए लोगों को चार से पांच किमी का चक्कर लगाना पड़ता है। जिसको लेकर लोक निर्माण विभाग ने मार्च 2023 में प्रस्ताव शासन को भेजा था। जिसे अब स्वीकृति मिली है। औराई ब्लॉक के द्वारिकापुर में निज्जू सिंह के खेत के सामने स्थित नाले पर लघु सेतु का निर्माण होगा। इस पर एक करोड़ आठ लाख 33 हजार लागत तय की गई है। भदोही के बढ़ौना में रमेश चौहान के घर के सामने स्थित नाले पर बनने वाले लघु सेतु पर एक करोड़ 21 लाख खर्च होंगे। डीघ ब्लॉक के बिरनई, घनश्यामपुर के मध्य नाले पर लघु सेतु बनेगा। इस लघु सेतु के निर्माण पर दो करोड़ 26 लाख की लागत आएगी। तीनों लघु सेतु के निर्माण के लिए 50 फीसदी रकम भेज दी गई है। इसके निर्माण से आसपास दर्जनों गांव के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जैनू राम ने कहा कि उक्त वृहद नालों के लिए लघु सेतु की कार्य योजना वित्तीय वर्ष 2023-24 में बनाकर भेजी गई थी। कार्ययोजना पर शासन की स्वीकृति मिलने के साथ ही धनराशि भी जारी कर दी गई है। उन्होंने बताया कि नए साल में इसका निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
इनसेट
मार्च से पहले पूर्ण हो जाएंगे 11 लघु सेतु
ज्ञानपुर। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण जैनूराम ने बताया कि साल 2022 में चरणवार स्वीकृत 11 लघु सेतु में तीन पूर्ण हो चुके हैं जबकि आठ में काम अंतिम दौर में पहुंच गया है। उन्होंने बताया कि मार्च 2024 से पूर्व सभी लघु सेतु पूर्ण हो जाएंगे। जिससे राहगीरों, वाहन सवार लोगों को काफी आराम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed