फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three people, including the owner of the school cases

स्कूल के मालिक समेत तीन लोगों पर केस दर्ज

Thu, 28 Jul 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही
अमर उजाला ब्यूरो , भदोही Updated Thu, 28 Jul 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
 कैयरमऊ ट्रेन हादसे में मंगलवार की देर रात औराई थाने की पुलिस ने टेंडर हार्ट इंग्लिश स्कूल के मालिक, प्रबंधक और प्रिसिंपल  के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई घटना में हताहत बच्चों के अभिभावकों की तहरीर पर की। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन

मंगलवार की देर रात तकरीबन 11 बजे पुलिस कप्तान डॉ. अरविंद भूषण पांडेय के निर्देश पर औराई थाने में स्कूल के मालिक सुरेंद्र बरनवाल, प्रबंधक कीर्तन कोकिला और प्रिसिंपल एसपी विश्वकर्मा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। यह मुकदमा हताहत बच्चों के परिजनों  कैयरमऊ निवासी आदित्य नारायण ओझा, अरविंद मिश्रा, अजय मिश्रा, जयशंकर तिवारी और अश्वनी मिश्रा तहरीर पर दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक तहरीर में अभिभावकों ने आरोप लगाया है कि विद्यालय की ओर से ऐसे चालक को बच्चों का वाहन चलाने का जिम्मा दिया गया, जिसने अपनी लापरवाही से आठ मासूमों को मौत के मुंह में धकेल दिया। 
विज्ञापन

इस पर पुलिस ने स्कूल मालिक, प्रबंधक और प्रधानाचार्य के खिलाफ धारा 109, 304 और 336 के तहत मुकदमा दर्ज किया। बता दें कि वाराणसी-इलाहाबाद रेल मार्ग की कैयरमऊ रेलवे क्रॉसिंग पर गत 25 जुलाई को सुबह टेंडर हार्ट इंग्लिश स्कूल की वैन ट्रेन की चपेट में आ गई थी। इस घटना में आठ बच्चों की दर्दनाक मौत हो गई थी। इस  मामले में चकमसूद पियरोपुर निवासी मैजिक चालक राशिद के खिलाफ पहले ही केस दर्ज किया जा चुका था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed