{"_id":"622a4b438cfc9437f13085de","slug":"three-pairs-of-special-trains-will-return-home-bhadohi-news-vns64261946","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों से होगी घर वापसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन जोड़ी विशेष ट्रेनों से होगी घर वापसी
विज्ञापन
होली पर हर कोई परिवार के साथ घर आना चाहता है। रुटीन की डाउन ट्रेनें एक सप्ताह पहले से खचाखच भरी आ रही हैं। ऐसे में भीड़ की अधिकता को देखकर पूर्वोत्तर रेलवे तीन विशेष ट्रेनों को गोरखपुर-एर्नाकुलम, बांद्रा-गोरखपुर, आनंद विहार-जोगबनी के बीच 11 मार्च से चलाएगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि ट्रेन नंबर 05303 का संचालन 19 मार्च को गोरखपुर से और ट्रेन नंबर 05304 को 21 मार्च को एर्नाकुलम होगा। ट्रेन नंबर 05403 का संचालन 11, 18, 25 मार्च को गोरखपुर से, ट्रेन नंबर 05404 को 12, 19, 26 मार्च को बांद्रा से। इसी क्रम में ट्रेन नंबर 04064 को 12, 19 मार्च को आनंद विहार से और ट्रेन नंबर 04063 को 14, 21 मार्च को जोगबनी से चलाया जाएगा। इन ट्रेनों में यात्री गाइड लाइन और अधिकृत टिकट लेकर यात्रा कर करेंगे।
स्टेशनों पर गहमागहमी, कम पड़ रहे वाहन
ज्ञानपुर। पूर्वोत्तर और उत्तर रेलवे के माधोसिंह-रामबाग, जंघई-वाराणसी रुट पर चलने वाली अप-डाउन की महत्वपूर्ण ट्रेनों का ठहराव ज्ञानपुर, भदोही, सुरियावां स्टेशनों पर होते ही गहमागहमी की स्थिति देखी जा रही है। दिल्ली, मुंबई, सूरत, उधना, कल्याण, कानपुर, नोएडा, गाजियाबाद, बिहार, रक्सौल, पटना आदि महानगरों से आने वालों के उतारने के लिए मयवाहन एक घंटे पहले ही पहुंच जाते हैं। यही स्थिति सरकारी-निजी क्षेत्रों में कार्यरत लोगों के जाने पर बनी है। महानगरों से आने वालों की संख्या अधिक होने पर किराए के वाहन भी कम पड़ रहे हैं।