फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three miscreants who withdrew money by changing ATM card arrested in encounter

Bhadohi News: एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले तीन बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

Thu, 09 Oct 2025 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
Three miscreants who withdrew money by changing ATM card arrested in encounter
पुलिस मुठभेड़ में पकड़े गए एटीएम बदलकर चोरी करने वाले आरोपी। संवाद
ज्ञानपुर (भदोही)। भदोही कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पुलिस के साथ अपराधियों की मुठभेड़ भदोही कोतवाली क्षेत्र के रड़ई गांव के पास हुई। मुठभेड़ में गिरोह के मुखिया के बाएं पैर में गोली लगी। इसके पूर्व उसके दो साथी अमेठी में एक वारदात को अंजाम देने के दौरान गिरफ्तार किए गए थे। भदोही कोतवाली के रजपुरा चौराहे के पास स्थित एसबीआई के एटीएम से बीते एक सितंबर को शातिर अपराधियों ने धोखे से 99747 रुपये निकाल लिए। पुलिस की जांच में पता चला कि जिले में एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकालने वाला गैंग सक्रिय है। इसमें वाराणसी के पांडेयपुर, पहड़िया निवासी आदित्य सिंह का नाम सामने आया है। एसपी ने मामले में टीम गठित कर शातिरों की गिरफ्तारी का निर्देश दिया। मंगलवार की रात प्रभारी निरीक्षक भदोही सच्चिदानंद पांडेय को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर आदित्य किसी अन्य घटना को अंजाम देने के लिए जनपद में आया। सक्रिय पुलिस रड़ई के पास इंतजार कर रही थी। इसी बीच जौनपुर से आता हुआ एक चारपहिया वाहन दिखा। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख वाहन में बैठे तीन शातिर निकलकर भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायर झोंक दिया। जवाबी फायरिंग में गैंग का मुखिया आदित्य घायल हो गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया। आदित्य के साथ दो अन्य आरोपी हिमांशु सिंह व युवराज सिंह निवासी इटौरी, सगरा सुंदरपुर, प्रतापगढ़ पकड़े गए। तीनों के पास से पुलिस ने 72 अलग-अलग बैंकों के एटीएम कार्ड, एक तमंचा व कारतूस के साथ नकदी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed