फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three miscreants of diesel theft gang arrested in police encounter in bhadohi

UP Crime: भदोही पुलिस को मिली बड़ी सफलता, डीजल चुराने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार, एक को लगी गोली

Fri, 20 Jun 2025 02:39 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 20 Jun 2025 02:39 PM IST
सार

Bhadohi News: पुलिस मुठभेड़ में डीजल चुराने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार किए गए। पकड़े गए बदमाशों के पास से चोरी का तेल, अवैध तमंचा और एक गाड़ी बरामद हुआ है। 

विज्ञापन
Three miscreants of diesel theft gang arrested in police encounter in bhadohi
पुलिस के गिरफ्त में घायल आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में शुक्रवार की भोर में पुलिस मुठभेड़ में डीजल चोरी करने वाले गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। वहीं जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लगी। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अंधेरे का फायदा उठाकर दो बदमाश भागने में सफल रहे।

विज्ञापन


बदमाशों के पास से एक सफारी वाहन, नौ गैलन चोरी का डीजल, अवैध तमंचा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपी कौशांबी जिले के रहने वाले हैं। घटनास्थल का पुलिस अफसरों संग फारेंसिक टीम ने जायजा लिया।  
विज्ञापन


ये है पूरा मामला
गोपीगंज के सेमराध घाट रोड के जगदीशपुर के समीप शुक्रवार को भोर में गोपीगंज पुलिस टीम ने संदिग्ध वस्तु और वाहनों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया। उसी दौरान डीजल चोरी करने के पांच आरोपी सुधीर दूबे, प्रेमचंद्र साहू, साहिल यादव उर्फ रजनीश यादव और कल्लू पासी सभी निवासी सिकंदरपुर बजहा थाना कोखराज कौशांबी, नवी उर्फ नूर निवासी छोटा लालपुर थाना कैंट वाराणसी को पुलिस ने रोकना चाहा, लेकिन सभी ने पुलिस टीम पर तमंचे से फायरिंग कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; PHOTOS: तस्वीरों में देखें- गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे की खूबसूरती, सीएम योगी ने किया लोकार्पण

पुलिस टीम ने आत्मरक्षा के लिए फायरिंग की तो प्रेमचंद्र साहू के बाएं पैर में गोली लगी। इससे वह घायल हो गया। पुलिस ने सुधीर दूबे, नवी उर्फ नूर और प्रेमचंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो अन्य बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। 

अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल ने कहा कि तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया। गिरफ्तार अंतर्जनपदीय बदमाशों के खिलाफ अलग-अलग जिलों में छह से अधिक मुकदमें दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed