फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Three meters in three days to raise the water level of the Ganges , Uri sleep

तीन दिन में तीन मीटर बढ़ा गंगा का जलस्तर, उड़ी नींद

Mon, 27 Jul 2015 01:44 AM IST
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला Updated Mon, 27 Jul 2015 01:44 AM IST
विज्ञापन
Three meters in three days to raise the water level of the Ganges , Uri sleep
 तीन दिनों में तीन मीटर से अधिक जलस्तर बढ़ गया है। 24 घंटे में जलस्तर एक मीटर से अधिक बढ़ गया इससे छेछुआ-भुर्रा गांव के ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। शनिवार को 72.200 मीटर जलस्तर जहां रहा वहीं रविवार को यह 73.450 हो गया।
विज्ञापन

जिले में करीब 40 किमी की दूरी में फैली गंगा नदी 50 से अधिक गावों के करीब से होकर गुजरती हैं। बारिश के सीजन में जलस्तर बढने से तटीय गावों के ग्रामीणों की परेशानी बढ़ जाती है, हालांकि सबसे अधिक नुकसान कोनिया  इलाके के छेछुआ भुर्रा गांव के लोगों को उठानी पड़ती है। तीन तरफ गंगा से घिरे इन गावों में पानी का जलस्तर बढने के साथ ही कटान काफी तेजी से होता है। उत्तराखंड में हो रही मूसलाधार बारिश और मध्य प्रदेश के टौंस में आई बाढ़ का असर गंगा के जलस्तर में भी देखने को मिल रहा है। पिछले दिन दिनों के आंकड़ो पर नजर डाली जाए तो जलस्तर तीन मीटर से अधिक बढ़ गया है। सीतामढ़ी स्थति केंद्रीय जल आयोग के अनुसार 23 जुलाई को जलस्तर 70.300 मीटर था जबकि 25 जुलाई को यह 72. 200 तक पहुंच गया। 26 जुलाई को सुबह 73.450 पर पहुंच गया। 24 घंटे में एक मीटर से अधिक की वृद्धि होने से छेछुआ-भुर्रा के ग्रामीणों की नींद उड़ गई है। सीतामढ़ी में खतरे के निशान का गेज नहीं है केंद्रीय जल आयोग की मानें तो 72 से 73 मीटर पर जलस्तर पहुंचते ही कटान बढ़ जाता है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed